फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI reduces MCLR and Fixed Deposit rates effective from 10 November 2019

SBI ने धीरे से दिया जोर का झटका, कर्ज हुआ सस्ता लेकिन FD पर घटाई ब्याज दर

Fri, 08 Nov 2019 12:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 08 Nov 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
SBI reduces MCLR and Fixed Deposit rates effective from 10 November 2019

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई ने लगातार सातवीं बार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कटौती का एलान किया है। लेकिन साथ ही एफडी पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की है। 

विज्ञापन

एमसीएलआर में हुई इतनी कटौती

एसबीआई ने एक साल के एमसीएलआर में पांच बीपीएस की कटौती की है। जिसके बाद यह दर 8.05 फीसदी से कम होकर आठ फीसदी हो गई है। नई दरें 10 नवंबर 2019 से लागू हो रही हैं। इससे ग्राहकों को फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें सस्ते में लोन मिलेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, अब एफडी पर इतना कम मिलेगा ब्याज

डिपॉजिट पर मिलेगा कम ब्याज

साथ ही बैंक ने रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और एकमुश्त एफडी (बल्क टर्म डिपॉजिट) पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की है। एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दर में 15 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। इस टर्म डिपॉजिट की मियाद एक साल से दो साल तक की है। वहीं बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 30 से 75 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। 

अक्तूबर में भी किया था बदलाव

इससे पहले अक्तूबर माह में भी एसबीआई ने एमसीएलआर और टर्म व बल्क डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया था। 

टर्म डिपॉजिट पर इतना कम किया था ब्याज

तब बैंक ने बैंक ने एक से दो साल की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट और बल्क टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में कमी की थी। एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट की कमी की थी। वहीं बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 30 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई थी। इस टर्म डिपॉजिट की मियाद भी एक साल से दो साल तक की थी। नई ब्याज दर 10 अक्तूबर से प्रभावी हुई थीं। 

एमसीएलआर में भी की थी कटौती

साथ ही एसबीआई ने एमसीएलआर की दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी थीं, जो 10 अक्तूबर से लागू हो चुकी हैं। तब एक साल के लिए नई एमसीएलआर दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी पर आ गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed