फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI debit card delivery to get delayed

लॉकडाउन: नए डेबिट कार्ड के लिए एसबीआई के ग्राहकों को करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 24 Apr 2020 04:37 AM IST
संदीप भट्ट बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 24 Apr 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
SBI debit card delivery to get delayed
एसबीआई कार्ड

भारत समेत दुनियाभर में कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते हर क्षेत्र प्रभावित है। बैंकिंग सेवाओं पर इसका व्यापक असर पड़ा है। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक हैं और आपने डेबिट कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपको अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 3 मई तक चलने वाले लॉकडाउन की वजह से कार्ड की डिलीवरी होने में देरी हो सकती है। 

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह घोषणा की है। एसबीआई ने कहा कि कोविड-19 के चलते और लॉकडाउन प्रतिबंध के कारण डेबिट कार्ड के वितरण में देरी होगी। ग्राहकों को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है। 

विज्ञापन

डेबिट कार्ड के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

यदि आप लॉकडाउन के दौरान एक नया डेबिट कार्ड प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। SBI अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से नए डेबिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों ने बदला समय

लॉकडाउन प्रतिबंध के कारण बैंकों ने अपनी शाखाओं का समय बदल दिया है, बैंको में बेहद कम कर्मचारियों के साथ काम हो रहा। बैंकों में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है वहीं बैंक ग्राहकों को बैंक की शाखाओं में जाने के बजाय डिजिटल चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

बीते वित्त वर्ष एसबीआई कार्ड्स की बकाया उधारी 17 हजार करोड़...

 

एसबीआई कार्ड एवं भुगतान सेवा ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष में उसकी बकाया उधारी 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई है। सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की अगुवाई वाली इस क्रेडिट कार्ड कंपनी ने कहा कि बीते साल के अंत तक जारी हुए उसके उधारी आंकड़ों का अभी ऑडिट होना बाकी है। 31 मार्च, 2020 को उसकी कुल बकाया उधारी 17,362.86 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान क्रिसिल और इक्रा ने उसे उच्चतम क्रेडिट रेटिंग एएए/स्थिर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed