फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Reserve Bank of India RBI third tranche of open market purchase of government securities worth June 17

RBI: जी-सैप 1.0 के तहत 17 जून को होगा 40 हजार करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद का तीसरा चरण

Fri, 11 Jun 2021 01:04 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 11 Jun 2021 01:04 PM IST
सार

आरबीआई जी-सैप 1.0 के तहत वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद खुले बाजार के जरिए परिचालित करेगा। 

विज्ञापन
Reserve Bank of India RBI third tranche of open market purchase of government securities worth June 17
RBI - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकारी प्रतिभूतियों के अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप 1.0) के तहत 40,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार में खरीद की तीसरे चरण की घोषणा की। यह खरीद परिचालन 17 जून को होगा। इस पहल का मकसद बांड प्रतिफल को स्थिर और व्यवस्थित रखना है।

विज्ञापन


पहले 15 अप्रैल और 20 मई को हुई थी नीलामी 
उल्लेखनीय है कि आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अप्रैल में कहा था कि आरबीआई जी-सैप 1.0 के तहत वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद खुले बाजार के जरिए परिचालित करेगा। इस प्रकार की 25,000 करोड़ रुपये की पहली नीलामी 15 अप्रैल और दूसरी 20 मई को 35,000 करोड़ रुपये की हुई थी।
विज्ञापन


10,000 करोड़ रुपये तक खरीदे जाएंगे राज्य विकास ऋण
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि, 'रिजर्व बैंक 17 जून को सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप 1.0) के तहत खुले बाजार से खरीद की तीसरी किस्त के तहत 40,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद का परिचालन करेगा।' इसमें से राज्य विकास ऋण (एसडीएल) 10,000 करोड़ रुपये तक खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तिमाही में जी-सैप 2.0 के परिचालन का निर्णय
आरबीआई के अनुसार जी-सैप 1.0 के तहत अब तक हुई दो नीलामी में बाजार प्रतिभागियों ने अच्छी रुचि दिखाई है। रिजर्व बैंक ने 2021-22 की दूसरी तिमाही में जी-सैप 2.0 के परिचालन का निर्णय किया। साथ ही बाजार को समर्थन देने के लिए 1.20 लाख करोड़ रुपये के द्वितीयक बाजार खरीद संचालन करने का भी फैसला किया है।


चालू वित्त वर्ष आर्थिक वृद्धि दर 9.5 फीसदी रहनेका अनुमान 
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण अनिश्चितता के बीच रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को कम करके 9.5 फीसदी कर दिया। इससे पहले वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि 10.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण और मृतकों की संख्या में अचानक वृद्धि से अर्थव्यवस्था में सुधार की जो शुरुआत हुई थी वह कमजोर पड़ गई। हालांकि, यह पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed