{"_id":"5755d45e4f1c1b5d439c5374","slug":"reserve-bank-of-india-likely-to-maintain-status-quo-on-tuesday-during-monetary-policy-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौद्रिक नीति की समीक्षा आज, क्या घटेगी आपकी EMI?","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
मौद्रिक नीति की समीक्षा आज, क्या घटेगी आपकी EMI?
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
कटौती की दिशा में कदम से पहले मानसून की स्थिति देखेगा रिजर्व बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदरा महंगाई बढने के संकेतों के बीच रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन द्वारा मंगलवार को द्वैमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दरों में कटौती के आसार कम हैं। इस बारे में जब केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से पूछा गया तो उन्होंने जवाब के लिए एक दिन और इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि रिजर्व बैंक ब्याज दर में कटौती की दिशा में कोई अगला कदम बढ़ाने से पहले मानसून की प्रगति का थाह लेना चाहेगा। मानसूनी वर्षा की शुरूआत में इस साल देर हो रही है पर मौसम विभाग और निजी एजेंसियों ने वर्षा सामान्य या उससे ऊपर रहने का अनुमान लगाया है। सोमवार को इस बारे में जब जेटली से जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने परिणाम जानने के लिए एक दिन और इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन
राजन ने पिछले साल जनवरी से लेकर अब तक नीतिगत ब्याज दर में कुल मिला कर 1.5 प्रतिशत की ही कटौती की है। लेकिन उनकी आलोचना इसी बात को लेकर हो रही है कि उन्होंने दरों में कमी शुरू करने से पहले जरुरत से ज्यादा समय तक मौद्रिक नीति को सख्त रखा। राजन नीतिगत दरें में कटौती करने के साथ साथ बैंकों को उसका पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचान के लिए भी जोर देते आ रहे हैं।
विज्ञापन