फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Reserve Bank of india and government rejected rumors of closure of any bank in the public sector

आरबीआई ने साफ किया, कोई भी सरकारी बैंक नहीं होगा बंद

Sat, 23 Dec 2017 01:04 AM IST
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Updated Sat, 23 Dec 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Reserve Bank of india and government rejected rumors of closure of any bank in the public sector
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया - फोटो : SELF

सरकार और रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के किसी भी बैंक को बंद करने की अफवाहों को खारिज कर दिया। दोनों से साफ किया कि किसी भी सरकारी बैंक को बंद करने का सवाल ही नहीं उठता। रिजर्व बैंक की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े कर्ज दाता बैंक ऑफ इंडिया के खिलाफ त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) की प्रक्रिया शुरू करने के बाद ऐसी अफवाहें फैल रही थीं कि सरकार कुछ बैंकों को बंद कर सकती है।

विज्ञापन



रिजर्व बैंक की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग में कुछ भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। इनमें कहा गया है कि पीसीए प्रक्रिया के जरिये कुछ सरकारी बैंकों को बंद किया जा सकता है। सरकार ने भी इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, हमारी योजना तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करने की है।
विज्ञापन


पढ़ें- 2000 रुपए का नोट बंद होगा या नहीं? वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि किसी भी बैंक को बंद करने का सवाल ही नहीं उठता। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत कर रही है। उनमें 2.11 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डालने की योजना है। अफवाहों पर भरोसा न करें। सरकारी बैंकों में फिर से पूंजी डालने और सुधार की रूपरेखा पटरी पर है। वहीं, रिजर्व बैंक ने भी साफ किया है कि पीसीए रूपरेखा का मकसद बैंकों के आम जनता के कामकाज में बाधक बनना नहीं है।

दरअसल, रिजर्व बैंक ने जून में भी इसी तरह की सफाई दी थी। उसने जोर देकर कहा कि पीसीए ढांचा दिसंबर, 2002 से परिचालन में है। इसके तहत 13 अप्रैल, 2017 को जारी दिशानिर्देश पूर्व की रूपरेखा का ही संशोधित संस्करण हैं। बैंक ऑफ इंडिया के अलावा रिजर्व बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंकों आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और यूको बैंक के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed