2000 रुपए का नोट बंद होगा या नहीं? वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को बताया कि 2000 का नया नोट बंद नहीं होगा। इसके साथ ही जेटली ने कहा कि इस तरह की झुठी अफवाहों पर ध्यान न दें। बता दें कि रिजर्व बैंक ने कहा है कि वह 2000 रुपये के नोट या तो वापस ले सकता है या उसकी छपाई बंद कर सकता है।
Speculations being made. Many such rumors are being spread, which are wrong. Don't believe such things till any official announcement is made: Finance Minister Arun Jaitley on SBI report ( of RBI holding back Rs 2,000 notes) pic.twitter.com/NBjz57fG24
— ANI (@ANI) December 22, 2017विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में आरबीआई के हवाले से कहा गया था कि 2000 रुपये के नोट के लेन-देन में परेशानी को देखते हुए आरबीआई ने सावधानी बरतते हुए या तो उसकी छपाई बंद कर दी हो या बाजार में तरलता की स्थिति सामान्य होने के बाद सप्लाई कम कर दी हो।
एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में लोकसभा में पेश आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के आंकड़ों के मिलान के बाद यह तथ्य सामने आया है कि मार्च 2017 तक 3501 अरब रुपये की छोटी करेंसी बाजार में चलन में थी। इसका तात्पर्य यह है कि 8 दिसंबर तक 13324 अरब रुपये मूल्य के बराबर बड़ी करेंसी चलन में थी।
वित्त मंत्रालय द्वारा हाल ही में लोकसभा को दी गई जानकारी का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि 8 दिसंबर तक आरबीआई ने 500 रुपये के 169570 लाख नोट छापे हैं और 2000 रुपये के नोट 36540 लाख। इनका कुल मूल्य 15787 अरब रुपये है।
रिपोर्ट के लेखक सौम्या कांति घोष ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि आरबीआई ने कुल 2463 अरब रुपये मूल्य के 2000 के नोट तो छापे, लेकिन उन्हें बाजार तक नहीं पहुंचाया गया।