फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI was told that Punjab And Sindh Bank Reported Fraud Of Rs 112 Crore In Two Accounts

पंजाब एंड सिंध बैंक के दो खातों में 112 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, RBI को दी गई सूचना

Sat, 11 Jul 2020 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 11 Jul 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
RBI was told that Punjab And Sindh Bank Reported Fraud Of Rs 112 Crore In Two Accounts
बैंक घोटाला

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने उसके दो फंसे कर्ज के खातों में 112.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी है। ये खाते महा एसोसिएटिड होटल्स और एडयार जिंक के हैं। बेंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि उसने इस धोखाधड़ी के बारे में रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया है और वह इस बारे में केंद्रीय जांच ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है। 

विज्ञापन


एनसीएलटी में लंबित है एसोसियटिड होटल्स का मामला
बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि महा एसोसिएटिड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित ऋण खाते में 71.18 करोड़ रुपये का बकाया है। उसने कहा कि एनपीए खाते को धोखाधड़ी घोषित किये जाने की सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दी जा चुकी है। वर्तमान में महा एसोसिएटिड होटल्स का मामला एनसीएलटी में लंबित है। 
विज्ञापन


बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि सेबी विनियमों और बैंक की नीति के लागू प्रावधानों के अनुसार, 'यह सूचित किया जाता है कि 44.40 करोड़ रुपये के प्रावधान वाले 71.18 करोड़ रुपये के बकाया एनपीए खाता 'महा एसोसिएटेड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड' को धोखाधड़ी घोषित किया गया है और नियामकीय आवश्यकता के अनुसार आरबीआई को इसकी सूचना दी गयी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डन जुबली होटल्स के खाते को भी धोखाधड़ी घोषित किया था
एक अन्य सूचना में बैंक ने कहा कि एडयार जिंक का एनपीए खाता 41.24 करोड़ रुपये के बकाये के साथ धोखाधड़ी वाला खाता घोषित कर दिया गया है और इसकी जानकारी आरबीआई को दी दी गई है। इस साल अप्रैल में बैंक ने गोल्डन जुबली होटल्स के 86 करोड़ रुपये अधिक के बकाये वाले गैर-निष्पादित खाते को भी धोखाधड़ी घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed