फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Rbi To Create A Fund Of 500 Crore rupees To Promote Digital Payments In Small Towns

छोटे शहरों में POS मशीन को बढ़ावा देने के लिए RBI देगा 500 करोड़ रुपये

Sat, 06 Jun 2020 12:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 06 Jun 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Rbi To Create A Fund Of 500 Crore rupees To Promote Digital Payments In Small Towns
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : Social Media

छोटे शहरों और पूर्वोत्तर राज्यों में प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 500 करोड़ रुपये देगा। बैंक ने इसके लिए शुक्रवार को भुगतान इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड पीडीएफ बनाने की घोषणा की है। आरबीआई 250 करोड़ के शुरुआती योगदान के साथ इसे शुरू करेगा। बाकी आधी राशि कार्ड जारी करने वाले बैंक और कार्ड नेटवर्क लगाएंगे।

विज्ञापन


डिजिटाइजेशन को मिलेगा बढ़ावा 
केंद्रीय बैंक ने कहा, परिचालन खर्चे पूरे करने के लिए नियमित अंतराल पर अन्य नगदी योगदान भी मिलता रहेगा। जरूरत पड़ने पर आरबीआई की सालाना आधार पर पूंजी में होने वाली कमी को भी पूरा करता रहेगा। इसका परिचालन एक एडवाइजरी परिषद करेगी। आरबीआई ने कहा, भुगतान प्रणाली के डिजिटाइजेशन को और बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में स्वीकृति संरचना के विकास को बढ़ावा देने की जरूरत है, खासकर पिछड़े क्षेत्रों में।
विज्ञापन


स्वीकार्य ढांचा उपलब्ध कराने की जरूरत
रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि हाल के बरसों में देश में भुगतान पारिस्थतिकी तंत्र काफी बदला है। अब भुगतान के कई विकल्प मसलन बैंक खाते, मोबाइल फोन और कार्ड उपलब्ध हैं। बयान में कहा गया है कि डिजिटल भुगतान को और प्रोत्साहन देने के लिए विशेषरूप से वंचित क्षेत्रों में स्वीकार्य ढांचा उपलब्ध कराने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि सालाना आधार पर किसी तरह की कमी होने पर उसकी भरपाई को केंद्रीय बैंक योगदान देगा। इसके अलावा पीआईडीएफ को कार्ड जारी करने वाले बैंकों और कार्ड नेटवर्कों से परिचालन खर्च को पूरा करने के लिए आवर्ती योगदान भी मिलेगा। पीआईडीएफ की निगरानी सलाहकार परिषद करेगी। इसका प्रशासनिक नियंत्रण रिजर्व बैंक के पास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed