{"_id":"5f71b3181b203d363c22e285","slug":"rbi-mpc-meeting-to-be-started-on-29-september-is-now-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 सितंबर से शुरू होने वाली RBI की MPC बैठक टली, जल्द होगी नई तारीख की घोषणा","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
29 सितंबर से शुरू होने वाली RBI की MPC बैठक टली, जल्द होगी नई तारीख की घोषणा
Mon, 28 Sep 2020 03:25 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 28 Sep 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
RBI
- फोटो : पीटीआई
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में 29 सितंबर से होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक टल गई है। शीघ्र ही नई तारीख की घोषणा होगी। पहले आरबीआई एक अक्तूबर को बैठक के फैसलों का खुलासा करने वाला था।
विज्ञापन
रेपो रेट में कटौती की गुंजाइश कम
अधिकतर विशेषज्ञों का मानना है कि रेपो रेट में कटौती की गुंजाइश कम है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि पहली तिमाही में जीडीपी रिकॉर्ड निचले स्तर तक जाने के बाद होने वाली यह पहली बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की राय
गवर्नर दास ने पिछले दिनों कहा था कि जरूरत के हिसाब से मौद्रिक नीतियों में बदलाव कर सकते हैं और ब्याज दरों फिर कटौती की गुंजाइश भी बनी हुई है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि आरबीआई को ब्याज दरें घटाने का सिलसिला जारी रखना चाहिए। यूनियन बैंक के एमडी-सीईओ राजकिरन राय ने कहा, महंगाई के दबाव में रेपो घटाना संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
चार साल का होता है बाहरी सदस्यों का कार्यकाल हालांकि बैंक ने बैठक टालने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। नए बाहरी सदस्यों पर समिति को सरकार के फैसले का इंतजार है। आरबीआई एक्ट के अनुसार, एमपीसी में बाहरी सदस्यों का कार्यकाल चार साल का होता है। एमपीसी अक्तूबर 2016 में बनी थी।