{"_id":"5f6b07515c9cb93f8461cfde","slug":"rbi-appoints-new-administrator-for-pmc-bank-says-no-resolution-plan-yet-for-pmc-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMC बैंक के पुनरुद्धार के रास्ते में बाधा, RBI ने की नए प्रशासक की नियुक्ति","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
PMC बैंक के पुनरुद्धार के रास्ते में बाधा, RBI ने की नए प्रशासक की नियुक्ति
Wed, 23 Sep 2020 01:59 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
पीएमसी बैंक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि व्यापक स्तर पर घाटा और जमा में कमी जैसी चीजें पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के पुनरुद्धार के रास्ते में बाधा हैं। आरबीआई ने बैंक के लिए एक नया प्रशासक भी नियुक्त किया। रिजर्व बैंक ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व महाप्रबंधक एके दीक्षित को बैंक का नया प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
आज से प्रभाव में आई नियुक्ति
उनकी नियुक्ति 23 सितंबर 2020 यानी आज से प्रभाव में आ गई है। शीर्ष बैंक के अनुसार मौजूदा प्रशासक जेबी भोरिया स्वास्थ्य कारणों से पद से हट गए हैं। आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, 'पीएमसी बैंक के प्रशासक और रिजर्व बैंक, सहकारी बैंक की समस्या के समाधान के लिए विभिन्न विकल्प तलाश रहे हैं। पर बैंक को हुए भारी नुकसान के कारण बैंक की पूरी नेटवर्थ समाप्त हो जाने, जमा राशि का क्षरण जैसे कारणों से उसके पुनरुद्धार के लिए योजना तैयार करने को लेकर गंभीर चुनौतियां हैं।'
विज्ञापन
बैंक को पटरी पर लाने के लिए निरंतर हो रहा काम
केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक भी गैर-निष्पादित परिसंपत्ति से निपटने को लेकर प्रयास कर रहा है। हालंकि कोविड-19 महामारी और कानूनी जटिलताओं के कारण इसमें बाधा उत्पन्न हुई है। विज्ञप्ति के अनुसार जमाकर्ताओं के हितों में पीएमसी बैंक और आरबीआई संबंधित पक्षों के साथ मिलकर बैंक को पटरी पर लाने को लेकर व्यावहारिक और लागू करने योग्य समाधान पर निरंतर काम कर रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने कुछ वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने के बाद सितंबर 2019 में बैंक के निदेशक मंडल को हटा दिया था और नियामकीय पाबंदियां लगा दीं थी।