{"_id":"601e6f548ebc3e49fe5fb74b","slug":"punjab-national-bank-to-raise-3200-crore-from-share-sale-bank-reported-net-profit-of-506-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बिक्री से 3200 करोड़ रुपये जुटाएगा पीएनबी, तीसरी तिमाही में 506 करोड़ का शुद्ध लाभ","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
शेयर बिक्री से 3200 करोड़ रुपये जुटाएगा पीएनबी, तीसरी तिमाही में 506 करोड़ का शुद्ध लाभ
Sat, 06 Feb 2021 03:58 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 06 Feb 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक
- फोटो : सोशल मीडिया
सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपना पूंजी आधार मजबूत करने के लिए चालू तिमाही में शेयर बिक्री से 3,200 करोड़ रुपये जुटाएगा। बैंक ने दिसंबर में पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) से 3,788.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके बाद बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 85.59 फीसदी से घटकर 76.87 फीसदी रह गई है। बैंक इक्विटी और ऋण से 14,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
योजना के तहत बैंक ने एटी-1 बॉन्ड से 3,000 करोड़ रुपये और टियर-दो बांड से 4,000 करोड़ रुपये और क्यूआईपी से 7,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है। पीएनबी के प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि, 'हम दिसंबर के अंत तक टियर-दो बांड से 4,000 करोड़ रुपये और क्यूआईपी से 3,788 करोड़ रुपये जुटा चुके हैं। जनवरी में हमने एटी-1 से 500 करोड़ रुपये और जुटाए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अतिरिक्ति टियर-1 बांड से हम 31 मार्च से पहले शेष 2,500 करोड़ रुपये और जुटा लेंगे।'
विज्ञापन
बैंक के तिमाही नतीजों के बाद मीडिया से बातचीत में राव ने कहा कि, 'हम क्यूआईपी से शेष 3,200 करोड़ रुपये जुटाने को बाजार में उपयुक्त समय पर उतरेंगे। यह इसी वित्त वर्ष में हो सकता है। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात सिर्फ मार्च, 2021 की जरूरत को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि अगले वित्त वर्ष के लिए भी पर्याप्त है।'
विज्ञापन
तीसरी तिमाही में 506 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
पीएनबी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 506.03 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में बैंक को 492.28 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। बैंक की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 23,298.53 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की तीसरी तिमाही मे 15,967.49 करोड़ रुपये था। एकीकृत आधार पर बैंक का लाभ 2020-21 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में 585.77 करोड़ रुपये रहा।