20 लाख रुपये के होम लोन की ईएमआई पर हर महीने बचेंगे 316 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को रेपो रेट 0.25 फीसदी घटा तो दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपको कितना फायदा होगा। अगर आपने भी होम लोन या कार लोन ले रखा है, तो इधर जानें कि इस कटौती के बाद आपके कितने पैसे बचेंगे।
इन लोन की ईएमआई पर पड़ेगा असर
जिन लोन की ईएमआई पर असर पड़ेगा उनमें होम, कार, पर्सनल और एजूकेशन सहित सभी के तरह के लोन शामिल है। नौ साल में पहली बार आरबीआई ने रेपो रेट को सबसे कम स्तर पर रखा है।
रेपो रेट में कटौती से ऐसे होगा फायदा
दरअसल रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर बैंकों को आरबीआई कर्ज देता है। बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को ऋण देते हैं। रेपो रेट कम होने से बैंकों के लिए रिजर्व बैंक से कर्ज लेना सस्ता हो जाता है और इसलिए बैंक ब्याज दरों में कमी करते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा रकम कर्ज के तौर पर दी जा सके।
होम लोन पर इतने बचेंगे पैसे
| लोन राशि | पुरानी ईएमआई (रुपये में) | नई ईएमआई (रुपये में) | मासिक बचत |
| 20 लाख रुपये | 17,483 | 17,167 | 316 |
| 30 लाख रुपये | 26,225 | 25,751 | 474 |
| 50 लाख रुपये | 44,505 | 43,708 | 797 |
- अगर आपने 20 साल की अवधि के लिए 20 लाख रुपये का होम लोन लिया है, तो अब तक 8.60 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आप 17483 रुपये ईएमआई के तौर पर दे रहे थे। लेकिन अब नई दरों के हिसाब से आपको 17167 रुपये की ईएमआई देनी होगी। यानी आप 316 रुपये बचा सकेंगे।
- वहीं 30 लाख रुपये के होम लोन पर आपको 474 रुपये की बचत होगी। पहले जहां आप 26225 रुपये ईएमआई के तौर पर दे रहे थे, वहीं अब आपको 25751 रुपये का भुगतान करना होगा।
- अगर आपने 20 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लिया है, तो अब तक 8.85 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आप 44505 रुपये ईएमआई के तौर पर दे रहे थे। लेकिन अब नई दरों के हिसाब से आपको 43708 रुपये की ईएमआई देनी होगी। यानी आप 797 रुपये बचा सकेंगे।
कार लोन पर बचेंगे इतने पैसे
| लोन राशि | पुरानी ईएमआई (रुपये में) | नई ईएमआई (रुपये में) | मासिक बचत |
| 3 लाख रुपये | 6,286 | 6,249 | 37 |
| 5 लाख रुपये | 10,477 | 10416 | 61 |
| 10 लाख रुपये | 20953 | 20831 | 122 |
- अगर आपने पांच साल की अवधि के लिए तीन लाख रुपये का कार लोन लिया है, तो अब तक 9.40 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आप 6286 रुपये ईएमआई के तौर पर दे रहे थे। लेकिन अब नई दरों के हिसाब से आपको 6249 रुपये की ईएमआई देनी होगी। यानी आप 37 रुपये बचा सकेंगे।
- वहीं पांच लाख रुपये के कार लोन पर आपको 61 रुपये की बचत होगी। पहले जहां आप 10477 रुपये ईएमआई के तौर पर दे रहे थे, वहीं अब आपको 10416 रुपये का भुगतान करना होगा।
- 10 लाख रुपये के कार लोन पर आप 122 रुपये बचा सकेंगे। पांच साल की अवधि के लिए कार लोन पर आपको 20831 रुपये देने होंगे। जबकि पहले आप 20953 रुपये ईएमआई के तौर पर दे रहे थे।
यह भी पढ़ें: आरबीआई ने दिया तोहफा, RTGS और NEFT करने पर नहीं लगेगा शुल्क
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए फंड ट्रांसफर करने पर सभी तरह के लगने वाले चार्ज को हटाने का फैसला किया है। रेपो रेट में कमी करने के बाद यह फैसला भी आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा नीति ने लिया है। डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ने यह कदम उठाया है।
आरबीआई जल्द ही बैंकों से यह फैसला लागू करने के लिए कहेगा। हाल ही में केंद्रीय बैंक ने आरटीजीएस का समय बढ़ाया कर शाम के छह बजे तक कर दिया था। इस सुविधा को जल्द ही 24 घंटे के लिए लागू किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: एटीएम प्रयोग करने के शुल्क में होगा बदलाव, आरबीआई ने किया एलान
आम जनता द्वारा प्रयोग किए जाने वाले अन्य बैंकों के एटीएम पर लगने वाले शुल्क में बदलाव होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसका गुरुवार को एलान करते हुए कहा कि शुल्क में बदलाव के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
आरबीआई ने जारी किया स्टेटमेंट
आरबीआई ने कहा है कि बहुत दिनों से बैंक के पास एटीएम पर लगने वाले शुल्क और फीस में बदलाव करने की मांग हो रही है। इसको देखते हुए बैंक ने एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें सभी बैंक और एटीएम सेवा देने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कमेटी में भारतीय बैंक संघ के सीईओ, अध्यक्ष होंगे। यह कमेटी अपनी पहली बैठक के दो महीने बाद रिपोर्ट सौंपेगी।