फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   government to soon bring in rules for digital insurance

साइबर बीमा पर दिशा-निर्देश तैयार कर रही सरकार, तेजी से बढ़ी इसकी मांग

Mon, 30 Apr 2018 10:20 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Apr 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
government to soon bring in rules for digital insurance

डिजिटल लेनदेन या डाटा सुरक्षा के मद्देनजर साइबर बीमा लेने वालों के हितों की सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार दिशा-निर्देश तैयार कर रही है। तकनीकी मामलों से जुड़े इस बीमा के गुण-दोषों को इलेक्ट्रॉनिक और सूचना मंत्रालय परख रहा है। इसके लिए बीमा कंपनियों से डाटा लिया गया है और विशेषज्ञों से जल्द राय ली जाएगी। 

विज्ञापन


60 करोड़ रुपये का है कारोबार
उल्लेखनीय है कि फिलहाल देश में साइबर बीमा का कारोबार बहुत छोटा करीब 60 करोड़ रुपये का है। मौजूदा समय में देश में कई सरकारी और गैर-सरकारी कंपनियां ऐसे बीमा लोगों को मुहैया करा रही हैं। आईटी मंत्रालय ने साइबर बीमा की मांग को खारिज करने की शर्तों और वजहों पर चर्चा की है, जिसमें बीमा कंपनियों ने भी विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय दी है। 
विज्ञापन


तेजी से बढ़ी मांग
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, साइबर बीमा की मांग देश में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इसके तकनीकी पहलुओं पर अभी तक कोई स्पष्ट नियम नहीं हैं। इसलिए मंत्रालय उन पहलुओं पर उपभोक्ता के हितों के बचाव के लिए काम कर रहा है, जिन मसलों पर आईआरडीएआई के लिए हकीकत तय कर पाना मुमकिन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द लाए जाएंगे नियम
उन्होंने कहा कि सभी हिस्सेदारों से विचार-विमर्श कर दिशा-निर्देश या नियम लाए जाएंगे, जिनका पालन करना साइबर बीमा मुहैया कराने वाली सभी कंपनियों के लिए अनिवार्य होगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय डाटा नीति पर विशेषज्ञ समिति की सिफारिशें अगले माह मई में आ जाएंगी। उम्मीद है कि साइबर बीमा मुद्दे पर सिफारिशों से हमें सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed