फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   directors of laxmi vilas bank were booked by police for misappropriation of 790 crore rupees

लक्ष्मी विलास बैंक में हुआ 790 करोड़ का घोटाला, निदेशकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 27 Sep 2019 05:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 27 Sep 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
directors of laxmi vilas bank were booked by police for misappropriation of 790 crore rupees
- फोटो : PTI

देश के प्रमुख निजी बैंकों में शुमार लक्ष्मी विलास बैंक के निदेशकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 790 करोड़ रुपये का गबन करने केआरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा पुलिस ने वित्तीय सेवा कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए किया है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में रेलिगेयर ने कहा है कि उसने 790 करोड़ रुपये की एक एफडी बैंक में की थी, जिसमें से हेरा-फेरी की गई है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि पैसों में हेराफेरी पूरी योजना बद्ध तरीके से की गई है। फिलहाल पुलिस ने बैंक के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात, हेराफेरी व साजिश का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

पांच फीसदी गिरा शेयर

इस खबर के बाद चेन्नई स्थित लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर पांच फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस ने बैंक के कितने निदेशकों के खिलाफ जांच शुरू की है। इससे पहले बैंकों पर आरबीआई भी अपनी नकेल को कस रहा है। मंगलवार को ही उसने पीएमसी बैंक क छह माह तक बैंकिंग कार्यों से बंधित करने का आदेश जारी किया था। आरबीआई ने ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा बढ़ा दी है। अब ग्राहक 10,000 रुपये निकाल सकेंगे। पहले ग्राहकों को छह महीने में सिर्फ एक हजार रुपये ही निकालने की अनुमति दी गई थी। आरबीआई के इस कदम से लाखों ग्राहकों को राहत मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी विलास बैंक को जल्द ही इंडियाबुल्स खरीदने वाली है। हालांकि इस मामले को लेकर के इंडियाबुल्स ने किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed