Cheque & Passbook: बड़ी खबर: आज से नहीं कर पाएंगे इन पांच बैंकों की चेकबुक से पेमेंट, पासबुक भी हुई अमान्य
- एक अप्रैल से पांच सरकारी बैंकों की पुरानी चेकबुक, आईएफएस कोड और पासबुक अमान्य हो गए हैं।
- इन पांच बैंकों का दूसरे बैंकों में विलय हुआ है।
- ग्राहक जल्द ही नई चेकबुक के लिए आवेदन कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंक ग्राहकों के लिए यह बेहद जरूरी खबर है। एक अप्रैल 2021 से यानी आज से देश के पांच सरकारी बैंकों के ग्राहकों के इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कोड (IFSC), पुरानी चेकबुक और पासबुक अमान्य हो गए हैं। यानी आप अपनी पुरानी चेकबुक के जरिए किसी भी तरह की पेमेंट नहीं कर सकेंगे। इसलिए अगर आपका खाता भी इन सार्वजनिक बैंकों में है तो अपनी पुरानी चेकबुक बदलवा लें।
मालूम हो कि इन पांच बैंकों का दूसरे बैंकों में विलय हुआ है। विलय होने के बाद खाताधारकों के आईएफएससी व एमआइसीआर कोड में बदलाव होने की वजह से एक अप्रैल 2021 से बैंकिंग सिस्टम पुराने चेक को अमान्य कर देगा। इसलिए इन सभी बैंकों के ग्राहक तुरंत अपनी शाखा में जाकर नए चेकबुक के लिए आवेदन करें।
यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से देश में बदल गए टैक्स, चेकबुक, सिलिंडर, आदि से जुड़े ये 10 नियम
ये पांच बैंक निम्नलिखित से हैं-
- देना बैंक
- विजया बैंक
- इलाहाबाद बैंक
- आंध्रा बैंक
- कॉर्पोरेशन बैंक
यह भी पढ़ें: काम की खबर: निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
इन बैंकों में हुआ विलय
- देना बैंक और विजया बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हुआ था। यह एक अप्रैल 2019 से ही प्रभावी हो गया था।
- इंडियन बैंक का विलय इलाहाबाद बैंक में किया गया है।
- इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय हुआ है। बैंक का नया नाम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया है। ये एक अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है।
क्यों जरूरी है नई चेकबुक लेना?
बैंक में बचत या करेंट खाता खुलवाने के समय बैंक ग्राहकों को चेकबुक देता है। चेकबुक की मदद से ग्राहक पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। चेक में आईएफएससी कोड, मैग्नेटिक इंक करेक्टर रिकोगनिशन (MICR) कोड होता है। इन बैंकों के ग्राहकों के पास जो पुरानी चेकबुक है, उसमें पुराने बैंक का ही आईएफएससी और एमआईसीआर कोड है। लेकिन यह अब बदल जाएगा। इसलिए आप जल्द नई चेक बुक के लिए आवेदन कर लें।
इस बैंक ने दी ग्राहकों को मोहलत
देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। पीएनबी ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UNI) के खाताधारकों के चेकबुक की वैलिडिटी 30 जून, 2021 तक बढ़ा दी है। अब इन दो बैंकों के ग्राहक अपना पुराना चेकबुक 30 जून तक इस्तेमाल कर सकते हैं। मालूम हो कि सिंडिकेट बैंक का विलय भी केनरा बैंक में हो गया है। बैंक का नया नाम केनरा है। हालांकि सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों के इस मामले में थोड़ी मोहलत मिली है। केनरा बैंक ने कहा है कि सिंडिकेट बैंक की मौजूदा चेक बुक 30 जून 2021 तक मान्य रहेंगी। लेकिन जून के बाद ग्राहकों को नई चेक बुक लेनी ही होगी।