फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Amitabh Bachchan RBI awareness campaign For Deficiency In Banking Services File Your Complaint to RBI cms portal

अमिताभ बच्चन ने बताया: बैंक से हैं परेशानी, तो सीधे आरबीआई में दर्ज करें शिकायत

Sat, 03 Oct 2020 03:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 03 Oct 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan RBI awareness campaign For Deficiency In Banking Services File Your Complaint to RBI cms portal
RBI - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए बैंक ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। वहीं अगर आपको अपने बैंक से कोई शिकायत है, तो आप सीधे बैंकिंग नियामक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से इसकी शिकायत कर सकते हैं। ग्राहकों की सुविधाओं को ध्याव में रखते हुए बैंक ने इसके लिए एक विशेष पोर्टल कम्प्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) बनाया है। 

विज्ञापन


ग्राहकों को जागरूक करने के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन केंद्रीय बैंक के अभियान के साथ जोड़े हैं। आरबीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट में 'आरबीआई सेज' पर एक पोस्ट भी किया है। जिसमें बच्चन ने ग्राहकों को जागरूक करने के लिए संदेश दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लोन मोरेटोरियम पर सरकारी राहत: दो करोड़ तक के ऋण पर लगा 'ब्याज पर ब्याज' माफ होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमिताभ ने कहा कि, 'अगर बैंक ने आपको इंश्योरेंस या कोई अन्य वित्तीय सेवा प्रदान की है, जो आपके काम नहीं आ रही है या आपके अनुरोध करने पर भी उसकी शर्तों को आपके साथ साझा नहीं किया गया है, तो बैंक के खिलाफ शिकायत करें। इसमें संकोच न करें। अगर आप अपने बैंक के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, तो केंद्रीय बैंक के ओम्बड्समैन या सीएमएस पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं।


मालूम हो कि पिछले एक साल से आरबीआई अंग्रेजी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इस अभियान को चला रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच हो। ग्राहकों को जागरूक करने के लिए आरबीआई बार-बार अपने संदेशों को दोहराता है।

अगर ग्राहक बैंक की शिकायत निपटान प्रक्रिया से असंतुष्ट हैं, तो वे बैंकिग लोकपाल योजना यानी बैंकिंग ओम्बड्समैन (बीओ) के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बैंकिंग लोकपाल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त एक अधिकारी होता है, जो बैंकिंग सेवाओं की कमियों के संबंध में ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करता है। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

https://bankingombudsman.rbi.org.in

शिकायत दर्ज कराने के लिए यहां क्लिक करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed