फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Amid PMC Bank crisis RBI disbands BOD of Shivajirao Bhosale Cooperative Bank

PMC के बाद अब इस बैंक पर मंडरा रहा संकट, एक लाख ग्राहकों के फंसे पैसे

Sun, 13 Oct 2019 02:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 13 Oct 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Amid PMC Bank crisis RBI disbands BOD of Shivajirao Bhosale Cooperative Bank

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक पर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया था। अब देश के एक और को-ऑपरेटिव बैंक पर इसका खतरा मंडरा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएमसी के बाद अब इस बैंक में भी घोटाला सामने आया है। इस बैंक का नाम है शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक। 

विज्ञापन

गंभीर अनियमितताओं का खुलासा

शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक के कामकाज में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। इसके मद्देनजर बैंक के निदेशक मडंल को भी बर्खास्त कर दिया है, जिसके बाद प्रशासक की नियुक्ति की गई है। बता दें कि बैंक के प्रमोटर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी ) के नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य अनिल शिवाजीराव भोसले हैं। मामले में बैंकों के खाताधारकों के मामलों को बढ़ाने वाले ग्रुप के सदस्य मिहिर थाटे ने कहा कि फर्जी कर्जदारों को 300 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित करने की वजह से यह मुसीबत आई है। 

विज्ञापन

बैंक ग्राहकों को हो रही परेशानी

इसकी वजह से बैंक के करीब एक लाख खाताधारकों को कं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारक बैंक से अपने पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण आघव नियुक्त हुए प्रशासक 

सहकारिता आयुक्त सतीश सोने ने आदेश जारी कर कहा है कि अप्रैल 2019 में आरबीआई द्वारा एक स्पेशल जांच की गई थी। जांच के दौरान बैंक के कामकाज में भारी अनियमितताएं पाई गईं थीं। आदेश में यह भी कहा गया था कि निदेशक मंडल के स्थान पर उप-जिला रजिस्ट्रार नारायण आघव को प्रशासक नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed