फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   amazon gets nod from rbi to launch its mobile wallet in india

अमेजन इंडिया अब लेकर आएगा मोबाइल वॉलेट, RBI से मिली अनुमति

Fri, 14 Apr 2017 04:53 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Fri, 14 Apr 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
amazon gets nod from rbi to launch its mobile wallet in india

ऑनलाइन मार्केट कंपनी अमेजन इंडिया जल्द ही  भारत में अपना मोबाइल वॉलेट लांच कर सकेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इसके लिए कंपनी को अपनी तरफ से अनुमति दे दी है।  अमेजन की यह एंट्री उसे अपने प्रतिस्पर्धियों फ्लिपकार्ट की फोन-पे और अलीबाबा की सर्विस पेटीएम के मुकाबले मजबूती से खड़ा करती है। इस अमेरिकी कंपनी को भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल भुगतान बाजार में प्रवेश करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


एमेजॉन इंडिया ने बुधवार को एक बयान में कहा, 'हम भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अपना पीपीआई लाइसेंस पाकर खुश हैं. हमारा ध्यान ग्राहकों को सुविधाजनक और भरोसेमंद पेमेंट अनुभव देने पर है।'
विज्ञापन


वॉलेट से कर सकेंगे ये सारे काम
अमेज़न इंडिया आपको इस सर्विस के जरिए शॉपिंग, ऑफलाइन पेमेंट्स, बस तथा रेल टिकट खरीदने व यूटिलिटी बिल भरने की सुविधा देगी। आपको बता दे कि फ्लिपकार्ट द्वारा संचालित फोन-पे सर्विस है जो यूपीआई आधारित सर्विस है, मोबाइल फोन यूजर्स को डिजिटल ट्रांजेक्‍शन की अनुमत‍ि देता है। कंपनी अपने इस प्रॉडक्‍ट को लेकर काफी गंभीर है तथा इस पर 1.4 बिलियन डॉलर का निवेश करने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्‍लेखनीय है कि अभी तक अमेजन द्वारा क्‍लोज्‍ड मोबाइल वॉलेट अमेजन-पे का उपयोग किया जा रहा है, जिसका उपयोग उपभोक्ता केवल अमेजन पोर्टल पर ही कर सकते है। लेकिन आरबीआई के लाइसेंस के बाद अब अमेजन भी पेटीएम, मोबिक्विक जैसे अन्‍य वॉलेट की तरह उपयोग किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed