फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Air India aircraft from delhi to moscow called back after pilot found corona positive

पायलट कोरोना संक्रमित, मॉस्को जाने वाला एयर इंडिया विमान आधे रास्ते से दिल्ली लौटा

Sat, 30 May 2020 03:39 PM IST
Sneha Baluni बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 30 May 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Air India aircraft from delhi to moscow called back after pilot found corona positive
एयर इंडिया (फाइल फोटो) - फोटो : social media

पायलट के कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चलने के बाद एयर इंडिया ने दिल्ली से मॉस्को जाने वाले विमान को शनिवार सुबह आधे रास्ते से दिल्ली बुला लिया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा, 'ए320 विमान में कोई यात्री नहीं थे और यह वंदे भारत अभियान के तहत मॉस्को से भारतीयों को वापस लाने के लिए जा रहा था, तभी जमीन पर मौजूद हमारी टीम को अहसास हुआ कि एक पायलट कोरोना पॉजिटिव है।' विमान के अंदर केवल क्रू सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, 'विमान को तुरंत वापस आने के लिए कहा गया। यह शनिवार दोपहर 12.30 बजे वापस दिल्ली लौट आया। क्रू सदस्यों को क्वारंटीन (एकांतवास) किया गया है। भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया के दूसरे विमान को मॉस्को भेजा दिया गया है।'
विज्ञापन


 

विमान को फ्यूमिगेट किया जाएगा। विमान उज्बेकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा था जब अधिकारियों को पता चला कि विमान में सवार एक पायलट कोरोना की चपेट में है। सूत्रों ने बताया कि टीम ने गलती से पायलट की पॉजिटिव रिपोर्ट को नेगेटिव पढ़ लिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रोजाना बहुत लोगों के जांच परिणामों को देखा जाता है। अकेले दिल्ली में रोजाना 300 क्रू सदस्यों के जांच परिणाम देखे जाते हैं। 




यात्रियों के बिना विमान ने शनिवार सुबह उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरने के दो घंटे बाद एक अन्य सदस्य ने क्रू सदस्यों की जांच रिपोर्ट को दोबारा चेक किया जिसमें पायलट के पॉजिटिव होने का पता चला जो गलती से मॉस्को जाने वाले विमान में सवार था। एयर इंडिया ने मामले को छुपाने की बजाए तुरंत विमान को दिल्ली वापस बुला लिया।

बता दें कि एयर इंडिया वंदे भारत अभियान के तहत कई उड़ानों को संचालित कर रहा है। सरकार ने इन उड़ानों को संचालित करने की अनुमति देने से पहले चालक दल के लिए कोरोना परीक्षण करना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed