फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   after gujarat, maharashtra also cut vat on petrol, diesel

गुजरात के बाद महाराष्ट्र ने भी घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, नए रेट मध्य रात्रि से होंगे लागू

Tue, 10 Oct 2017 03:09 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 10 Oct 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
after gujarat, maharashtra also cut vat on petrol, diesel
Petrol price

महाराष्ट्र सरकार ने भी गुजरात के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती करने की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल को 1 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को वैट दर कम करने की अपील करने के बाद, ज्यादातर राज्य पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी करने का ऐलान कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 


पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर VAT घटाने से किया इंकार, नहीं मानी केंद्र सरकार की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात बना था पहला राज्य
केंद्र सरकार की अपील पर मंगलवार को सबसे पहले गुजरात सरकार ने इससे पहले सुबह में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दरों में चार फीसदी की कटौती कर दी है। इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा था कि अब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटा दिया है।

रुपानी ने कहा कि वैट घटने से पेट्रोल की कीमतों में जहां 2.93 रुपये प्रति लीटर की कमी आ गई है, वहीं डीजल के दाम 2.72 रुपये प्रति लीटर कम हो गए हैं। नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। 


छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार की सलाह को नकारते हुए वैल्यू एडिड टैक्स (VAT) की दरों में कमी करने से मना कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा कहा गया है कि उनके राज्य में डीजल-पेट्रोल पर लगा VAT पहले से बाकी राज्यों के मुकाबले कम है। 

तब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि कटौती लोगों को राहत देने के लिए है क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे थे। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य सरकारों से पांच प्रतिशत वेट कम करने के लिए कहा था। प्रधान ने कहा था कि लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार 26,000 करोड़ रुपए का वहन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed