फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Action will be taken against E two wheeler companies that do not comply with FAME 2 rules

ई-दोपहिया: फेम-2 नियमों का अनुपालन नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ होगी कार्रवाई, इन पर गिरी गाज

Thu, 14 Sep 2023 05:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2023 05:19 AM IST
सार

भारी उद्योग मंत्रालय ने गुमनाम ईमेल मिलने के बाद जांच की थी। ईमेल में आरोप लगाया गया था कि कई कंपनियां ई-वाहनों का घरेलू विनिर्माण बढ़ाने के लिए चरणबद्ध विनिर्माण योजना के नियमों का पालन किए बिना सब्सिडी ले रही थीं।

विज्ञापन
Action will be taken against E two wheeler companies that do not comply with FAME 2 rules
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सरकार फेम-2 योजना के नियमों का अनुपालन नहीं करने वाली इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई-दोपहिया) वाहन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। इनके खिलाफ कानूनी विकल्प की तलाश हो रही है।

विज्ञापन

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, केंद्र ने ई-वाहनों को तेजी से अपनाने एवं विनिर्माण करने (फेम-2) की योजना के मानदंडों का अनुपालन नहीं करने पर प्रोत्साहन राशि का दावा करने वाली सात ई-दोपहिया वाहन कंपनियों से 469 करोड़ रुपये वापस करने को कहा है। इन कंपनियों में हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक, एम्पियर ईवी, रिवॉल्ट मोटर्स, बेनलिंग इंडिया, एमो मोबिलिटी व लोहिया ऑटो शामिल हैं। अधिकारी ने बताया, प्रोत्साहन राशि लौटाने के लिए कंपनियों को नोटिस भेजा गया है। लेकिन, सिर्फ रिवॉल्ट मोटर्स ने ही भुगतान की पेशकश की है। रकम लौटाने की अंतिम तिथि निकल चुकी है और अगले सप्ताह सरकार इस संबंध में कुछ फैसले लेगी।  

विज्ञापन

गुमनाम ईमेल मिलने के बाद की गई थी जांच
भारी उद्योग मंत्रालय ने गुमनाम ईमेल मिलने के बाद जांच की थी। ईमेल में आरोप लगाया गया था कि कई कंपनियां ई-वाहनों का घरेलू विनिर्माण बढ़ाने के लिए चरणबद्ध विनिर्माण योजना के नियमों का पालन किए बिना सब्सिडी ले रही थीं। मामले की जांच के बाद मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष में सब्सिडी देने में देरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed