फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   According to Confederation Of All India Traders survey Chinese goods sales down on Diwali

दिवाली पर चीनी सामान की बिक्री 60 फीसदी घटी, कैट सर्वे में दावा

Fri, 01 Nov 2019 05:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Nov 2019 05:18 AM IST
सार

  • 3,200 करोड़ के चीनी सामान बिके इस साल दिवाली पर
  • कैट के सर्वे में दावा- 8,000 करोड़ की बिक्री हुई थी पिछली दिवाली पर

विज्ञापन
According to Confederation Of All India Traders survey Chinese goods sales down on Diwali
Chinese Light - फोटो : Social Media

विस्तार

दिवाली के दौरान चीनी सामान की बिक्री में 60 फीसदी की कमी आई है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की एक सर्वे रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि इस साल दिवाली पर चीनी सामान की बिक्री करीब 3,200 करोड़ रुपये की हुई, जबकि इससे पिछले साल दिवाली पर 8,000 करोड़ रुपये के चीनी सामान बिके थे।

विज्ञापन


सर्वे में कहा गया है कि चीनी सामान की बिक्री में बड़ी गिरावट गिफ्ट आइटम, गैजेट, फैंसी लाइट, बरतन, घरेलू उपकरण, प्लास्टिक सामान, देवी-देवताओं की मूर्तियों, सजावटी सामान, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक सामान, होम फर्निशिंग सामान, फुटवियर और कपड़ों आदि में दर्ज की गई है। सर्वे में शामिल 85 फीसदी व्यापारियों का मानना है कि ग्राहकों के बदलते खरीद व्यवहार की वजह से इस दिवाली चीनी सामान की बिक्री में गिरावट आई है।
विज्ञापन


वहीं, 15 फीसदी व्यापारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में अब भी चीनी सामान की भरमार है। यह सर्वे देश के 21 शहरों में 24 से 29 अक्तूबर के बीच किया गया था। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, रायपुर, नागपुर, पुणे, भोपाल, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, अहमदाबाद, रांची, देहरादून, जम्मू, कोयंबटूर, भुवनेश्वर, कोलकाता, पुडुचेरी और तिनसुकिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदली है ग्राहकों की सोच

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि, चीनी सामान की बिक्री में भारी गिरावट भारतीय व्यापारियों की मानसिकता और ग्राहकों के बदलते खरीद व्यवहार को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस साल संगठन ने दिवाली पर चीनी सामान के बहिष्कार के लिए जुलाई में देशभर के व्यापारियों और आयातकों के बीच एक अभियान चलाया था।



इससे चीन से काफी कम मात्रा में माल आयात किया गया और व्यापारियों ने भी स्वदेशी सामान खरीदने पर जोर दिया। इसके अलावा, पिछले साल चीनी सामान के बहिष्कार का एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया था, जिससे चीनी सामान की बिक्री में करीब 30 फीसदी की गिरावट आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed