फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   71 percent of Indians have changed the way they shopping goods after Covid19 epidemic

महामारी का असर: 71 प्रतिशत भारतीयों ने बदल दिए सामान खरीदने के तरीके 

Thu, 26 Aug 2021 07:27 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 26 Aug 2021 07:27 AM IST
सार

  • महामारी के दौरान 22 प्रतिशत उपभोक्ताओं में मूल्य आधारित खरीदारी की मानसिकता विकसित हुई है, जबकि 7 प्रतिशत के खरीदारी मूल्यों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
71 percent of Indians have changed the way they shopping goods after Covid19 epidemic
shopping - फोटो : istock

विस्तार

महामारी की वजह से न सिर्फ कामकाज में बदलाव आया है, बल्कि भारतीयों के खरीदारी के तौर-तरीके भी बदल गए। असेंचर ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि महामारी के बाद 71 प्रतिशत भारतीयों ने खरीदारी के तरीके बदल दिए हैं।

विज्ञापन


उपभोक्ता इस बात पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं कि जीवन में उनके लिए क्या अहम है। महामारी के दौरान 22 प्रतिशत उपभोक्ताओं में मूल्य आधारित खरीदारी की मानसिकता विकसित हुई है, जबकि 7 प्रतिशत के खरीदारी मूल्यों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


एक्सेंचर इंडिया के एमडी एवं प्रमुख (उपभोक्ता, बिक्री एवं सेवा) विनीत आर आहूजा ने कहा कि महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में तेज सुधार के लिए नवाचार को बढ़ावा देने के साथ उपभोक्ताओं के खरीदारी के व्यवहार में हुए बदलाव को भी समझना जरूरी है। यह रिपोर्ट 22 देशों के 25,000 से ज्यादा उपभोक्ताओं से बातचीत पर आधारित है। इसमें 2,000 से ज्यादा भारतीय भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बदलना चाहते हैं 59 प्रतिशत लोग
भारत में 59 प्रतिशत उपभोक्ता तेज डिलीवरी चाहते हैं। उनका कहना है कि वे क्लिक-एंड-कलेक्ट और कर्बसाइड पिकअप जैसे सामानों की तेज डिलीवरी नहीं करने वाले खुदरा विक्रेताओं को बदल देंगे। 81 फीसदी भारतीय ऐसे ब्रांड की ओर आकर्षित होते हैं, जो नौतिक तरीके से सामान एवं सेवाएं मुहैया कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed