{"_id":"6126f50423748f0c294b88bc","slug":"71-percent-of-indians-have-changed-the-way-they-shopping-goods-after-covid19-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी का असर: 71 प्रतिशत भारतीयों ने बदल दिए सामान खरीदने के तरीके ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
महामारी का असर: 71 प्रतिशत भारतीयों ने बदल दिए सामान खरीदने के तरीके
Thu, 26 Aug 2021 07:27 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:27 AM IST
सार
- महामारी के दौरान 22 प्रतिशत उपभोक्ताओं में मूल्य आधारित खरीदारी की मानसिकता विकसित हुई है, जबकि 7 प्रतिशत के खरीदारी मूल्यों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
shopping
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी की वजह से न सिर्फ कामकाज में बदलाव आया है, बल्कि भारतीयों के खरीदारी के तौर-तरीके भी बदल गए। असेंचर ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि महामारी के बाद 71 प्रतिशत भारतीयों ने खरीदारी के तरीके बदल दिए हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ता इस बात पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं कि जीवन में उनके लिए क्या अहम है। महामारी के दौरान 22 प्रतिशत उपभोक्ताओं में मूल्य आधारित खरीदारी की मानसिकता विकसित हुई है, जबकि 7 प्रतिशत के खरीदारी मूल्यों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
एक्सेंचर इंडिया के एमडी एवं प्रमुख (उपभोक्ता, बिक्री एवं सेवा) विनीत आर आहूजा ने कहा कि महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में तेज सुधार के लिए नवाचार को बढ़ावा देने के साथ उपभोक्ताओं के खरीदारी के व्यवहार में हुए बदलाव को भी समझना जरूरी है। यह रिपोर्ट 22 देशों के 25,000 से ज्यादा उपभोक्ताओं से बातचीत पर आधारित है। इसमें 2,000 से ज्यादा भारतीय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दुकानदार बदलना चाहते हैं 59 प्रतिशत लोग
भारत में 59 प्रतिशत उपभोक्ता तेज डिलीवरी चाहते हैं। उनका कहना है कि वे क्लिक-एंड-कलेक्ट और कर्बसाइड पिकअप जैसे सामानों की तेज डिलीवरी नहीं करने वाले खुदरा विक्रेताओं को बदल देंगे। 81 फीसदी भारतीय ऐसे ब्रांड की ओर आकर्षित होते हैं, जो नौतिक तरीके से सामान एवं सेवाएं मुहैया कराते हैं।