फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   5.42 crore people filled income tax return

जुर्माने का व्यापक असर, 5.42 करोड़ लोगों ने भरा आयकर रिटर्न

Sun, 02 Sep 2018 02:35 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Sep 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
5.42 crore people filled income tax return
income tax

आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की आखिरी तारीख (31 अगस्त) तक वित्त वर्ष 2017-18 के लिए कुल 5.42 करोड़ लोगों ने रिटर्न भरा। ये आंकड़े बताते हैं कि आईटीआर भरने में 71 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि पिछले साल 3.17 करोड़ रिटर्न भरे गए थे। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 31 अगस्त वैसे कारोबारियों और वेतनभोगियों के लिए आईटीआर भरने की आखिरी तारीख थी, जिन्हें ऑडिट करवाने की जरूरत नहीं है। इस दौरान वेतनभोगियों द्वारा ई-फाइलिंग में 54 फीसदी की वृद्धि देखी गई। इससे कर संग्रह में बड़ी वृद्धि हुई है और इससे सरकारी खजाना भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


हालांकि 31 अगस्त के बाद रिटर्न भरने वालों के लिए जुर्माना लगाने के सरकार के फैसले का व्यापक असर देखा गया। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि हालांकि आयकर दाताओं की संख्या से रिटर्न भरने वालों की संख्या बहुत अधिक है। अगस्त 2017 तक  ई-फाइल के जरिये प्रीसंप्टिव टैक्स योजना का लाभ उठाते हुए 14.93 लाख लोगों ने रिटर्न भरा था जबकि इस बार यह संख्या 1.17 करोड़ हो गई है। इस प्रकार इसमें आठ गुना वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed