फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   400 chinese expact of vivo and oppo leaves india after doklam crisis and lowest sale

डोकलाम विवाद, कम बिक्री के चलते OPPO, VIVO के चीनी कर्मचारियों ने भारत छोड़ा

Mon, 28 Aug 2017 02:20 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 28 Aug 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
400 chinese expact of vivo and oppo leaves india after doklam crisis and lowest sale
oppo

चीन के साथ भारत की सिक्किम और लद्दाख में जारी तनातनी के बीच चीनी मोबाइल कंपनियों --वीवो और ओप्पो में कार्यरत चीनी मूल के लोग देश छोड़कर जा रहे हैं। फिलहाल करीब 400 से अधिक चीनी कर्मचारी भारत से चले गए हैं। 

विज्ञापन


चीनी मोबाइल कंपनियों के नहीं बिक रहे हैंडसेट, 30 फीसदी की गिरावट
डोकलाम पर जारी सीमा विवाद के कारण पिछले दो महीनों में दोनों कंपनियों ने अपनी सेल्स में सबसे बड़ी गिरावट का सामना किया। दोनों कंपनियों का भारत के स्मार्टफोन मार्केट में 22 फीसदी का शेयर है। इसके मुकाबले 30 फीसदी की सेल्स में गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


अब भारतीय कर्मचारियों के हाथ में आई ऑपरेशन की कमान
सेल्स में लगे भारतीय कर्मचारियों को अब जिलेवार कमान दे दी गई है। वीवो और ओप्पो ने अपने लोकल लेवल के मैनेजमेंट में काफी बदलाव कर दिया है। चीन के नागरिकों को भारत में बहुत ही कम अवधि का वीजा मिल रहा है। सबसे बड़ा बदलाव यूपी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में किया गया है। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में काम करने वाले लोगों को वापस बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओप्पो ने वापस बुलाया अपने सबसे हाई प्रोफाइल नागरिक को वापस
ओप्पो ने विवाद और सेल्स गिरने के बाद अपने सबसे हाई प्रोफाइल अधिकारी विवेक झांग को भी वापस बुला लिया है। विवेक ने हाल ही में कंपनी की आईपीएल में स्पॉन्सरशिप डील कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed