फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   24 mobile companies to build factories in India which were working in China

चीन को झटका : भारत में फैक्टरियां लगाएंगी 24 मोबाइल कंपनियां, अरबों डॉलर का होगा निवेश

Mon, 17 Aug 2020 10:25 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 17 Aug 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
24 mobile companies to build factories in India which were working in China
भारत-चीन सीमा विवाद - फोटो : Istock

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद और उसे लेकर चीन के अड़ियल रवैये का खामियाजा उसे व्यापारिक दृष्टि से भुगतना पड़ रहा है। चीन से अपना कारोबार समेट रही कंपनियों को आकर्षित करने के लिए भारत की ओर से किए गए प्रोत्साहन योजनाएं के एलान का असर अब दिख रहा है। 

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग और एपल जैसी करीब दो दर्जन कंपनियां भारत में निवेश को लेकर रुचि दिखा रही हैं। इन कंपनियों की ओर से भारत में मोबाइल फोन फैक्टरी लगाने के लिए करीब 1.5 अरब डॉलर का निवेश किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग और एपल के अलावा फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन कॉर्प और पेगाट्रॉन जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव और कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच ये कंपनियां सक्रिय रूप से अपनी आपूर्ति व्यवस्था में विविधता के लिए नई जगहों की तलाश कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रिपोर्ट के अनुसार स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी के हाल ही में हुए सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। हालांकि, विदेशी कंपनियों के लिए कारोबार सस्ता करने के बावजूद भारत को इसका बड़ा फायदा नहीं हुआ है। इन कंपनियों की पहली पसंद वियतनाम बना हुआ है। इसके बाद कंबोडिया, म्यांमार, बांग्लादेश और थाईलैंड हैं। 


हालांकि, सरकार को उम्मीद है कि अकेले इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में आने वाले पांच साल में 153 अरब डॉलर का सामान बनाया जा सकता है। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के करीब 10 लाख अवसरों का सृजन होगा। विश्लेषकों के अनुसार इससे पांच साल में 55 अरब डॉलर का निवेश आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed