फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   YouTuber was catching a cobra then the snake spread its hood and bit him Video goes Viral on Internet

Viral Video: कोबरा पकड़ रहा था यूट्यूबर, तभी सांप ने फन फैलाकर डस लिया, तुंरत ले जाया गया अस्पताल

Wed, 04 Jun 2025 12:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि कोबरा एक स्पोर्ट्स नेट में फंसा हुआ है। उसे बचाने के लिए मशहूर स्नैक कैचर और यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को बुलाया गया था। मुरलीवाले छोटे आकार के स्नैक कैचर के जरिए सांप को पकड़ने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
YouTuber was catching a cobra then the snake spread its hood and bit him Video goes Viral on Internet
सांप पकड़ने वाले को ही सांप ने काटा - फोटो : एक्स@SachinGuptaUP

विस्तार

कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। ऐसे खतरनाक सांप को काबू में करने के लिए न सिर्फ अनुभव बल्कि सावधानी भी बेहद जरूरी होती है। हालांकि, कई बार जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास किसी के लिए भारी पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सामने आई एक हालिया घटना इसी बात का प्रमाण है, जहां एक लोकप्रिय यूट्यूबर को कोबरा को पकड़ने के प्रयास में जानलेवा हमला झेलना पड़ा। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर चौंक गए हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि कोबरा एक स्पोर्ट्स नेट में फंसा हुआ है। उसे बचाने के लिए मशहूर स्नैक कैचर और यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को बुलाया गया था। मुरलीवाले छोटे आकार के स्नैक कैचर के जरिए सांप को पकड़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन जैसे ही वे हाथ बढ़ाते हैं, कोबरा तुरंत हमला कर देता है। इस अचानक हमले से वे घबरा जाते हैं और अपने हाथ को पकड़ते हुए नजर आते हैं। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन इसके बाद मुरली वाले को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन




जौनपुर के मुरली वाले को कोबरा ने काटा
यह पूरी घटना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए हैरान करने वाली रही है। इस वीडियो को @SachinGuptaUP नाम के एक यूजर ने X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “जौनपुर के मुरली वाले हौसला को आज एक कोबरा ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुरलीवाले एक फेमस यूट्यूबर हैं, जिनके यूट्यूब पर 15.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स, फेसबुक पर 5.5 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अब तक करीब 8 हजार सांपों को पकड़ा है।”

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर एक हजार से ज्यादा लाइक्स और 60 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग मुरलीवाले के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उनसे भविष्य में पूरी सुरक्षा के साथ काम करने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा, “इस बार कोबरा ने उन्हें पकड़ लिया।” जबकि एक अन्य ने कहा, “सांप पकड़ते समय सेफ्टी इक्विपमेंट होना जरूरी है, चाहे आप कितने भी अनुभवी क्यों न हों।” सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह घटना यह याद दिलाने के लिए काफी है कि वाइल्डलाइफ से जुड़ा कोई भी काम खतरे से भरा हो सकता है और किसी भी हाल में सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed