फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   young man was pranking a man the next moment something happened karma video viral

Viral Video: प्रैंक कर रहे युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा, लोगों ने कहा- 'मिल गया प्रसाद'

Tue, 08 Apr 2025 02:07 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 08 Apr 2025 02:07 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक अपने दोस्त के साथ प्रैंक करता नजर आ रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस युवक के साथ अगले ही क्षण कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन
young man was pranking a man the next moment something happened karma video viral
शख्स ने युवक के साथ किया प्रैंक - फोटो : X/@Dank_jetha

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो दोस्त आपस में हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। असल में इन दोनों में से एक युवक दूसरे पर प्रैंक कर रहा है। इस वीडियो में एक लड़का अपने दोस्त के साथ मिलकर एक बंद दुकान के शटर के पास कुछ ऐसा करता है, जो पहले तो मजेदार लगता है, लेकिन जल्द ही प्रैंक कर रहे शख्स को उसके कर्मों का फल मिल जाता है। यह वीडियो न केवल लोगों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि यह भी दिखा रहा है कि मजाक में भी सावधानी बरतनी चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में एक लड़का अपने दोस्त को लेकर सड़क किनारे एक बंद दुकान के शटर के पास ले जाता है। वहां पहुंचते ही वह शटर के सामने खड़ा होता है और अपने दोनों हाथों को शटर पर टिकाकर शरीर को एक खास पोस्चर में ढालता है। इसके बाद वह अपने दोस्त को भी ठीक वैसा ही करने के लिए कहता है। दोस्त उसकी बात मानता है और शटर पर हाथ टिकाकर उसी तरह खड़ा हो जाता है। फिर लड़का उसे आगे गाइड करता है और कहता है कि अब अपना एक हाथ शटर से हटाकर अपने पैर पर रख ले। दोस्त ऐसा ही करता है, इसी मौके का फायदा उठाते हुए पहला लड़का अपने दोस्त के उस हाथ पर जोर से मारता है, जो अभी भी शटर पर टिका हुआ है। हाथ पर चोट लगते ही दोस्त का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है और वह नीचे जमीन पर गिर पड़ता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Viral Video: पीली साड़ी और सफेद कुर्ता पहने इस जोड़ी ने किया जबरदस्त क्लासिकल डांस, वीडियो देख बन जाएगा दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर पहला लड़का जोर-जोर से हंसता है और अब वहां से भागने की कोशिश करता है। लेकिन कहते हैं न कि कर्म का फल तुरंत मिलता है। लड़का अभी कुछ ही कदम आगे बढ़ पाता है कि सड़क पर तेजी से आ रहा एक ई-रिक्शा उसके सामने आ जाता है। वह उससे टकराकर खुद भी नीचे गिर पड़ता है। यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में होता है, और वीडियो में दोनों का गिरना लोगों के लिए हंसी का कारण बन जाता है।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro Video: एक हाथ में ग्लास और दूसरे में अंडा! यहां जानिए क्या है इस वीडियो की सच्चाई

लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'इसे कहते हैं इंस्टेंट कर्मा'। दूसरे ने लिखा कि 'मजाक करने से पहले सोच लो, वरना ऐसा ही होगा।' एक और यूजर ने लिखा कि 'मिल गया प्रसाद'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Dank_jetha नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक डेढ़ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed