आमतौर पर भारत में ज्यादा ऊंचे झूले नहीं बनाए जाते हैं और जो होते हैं वो कुछ खास बड़े भी नहीं होते हैं। उन झूलों में बमुश्किल 25-30 या 50 आदमी ही बैठ सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा झूला कहां बनाया जा रहा है। यह झूला इतना बड़ा है कि इसमें एकसाथ 1900 लोग बैठ सकते हैं। यह 'लंदन आई' झूले से भी लगभग दोगुना बड़ा है, जिसे यूरोप का सबसे ऊंचा झूला कहते हैं।
2 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा झूला
- फोटो : Social media
यह झूला संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में ब्लूवॉटर्स आइलैंड (द्वीप) पर बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पांच बोइंग 747 जंबो जेट जितना वजनी है यानी इसका कुल वजन 900 टन है। सांसों को थाम देने वाले इस झूले की ऊंचाई 250 मीटर है। इसके अलावा इसमें बैठने के लिए 48 पॉड्स बनाए गए हैं।
3 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा झूला
- फोटो : Social media
इस झूले को बनाने के लिए जरूरी सामान दुबई से जहाज के द्वारा मंगाया गया है। इसे बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी क्रेन का इस्तेमाल किया गया है। यह क्रेन करीब 1200 मीट्रिक टन वजन उठाने में सक्षम है। इसके अलावा दो और क्रेनों का भी इस्तेमाल किया गया, जो करीब 3000 टन वजन उठाने में सक्षम हैं।
4 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा झूला
- फोटो : Social media
इस झूले के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयर्स सिडे के मुताबिक, झूले का करीब 98 फीसदी काम पूरा हो चुका है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह शूरू हो जाएगा। जब यह शुरू हो जाएगा तो इसे दुनिया का सबसे बड़ा झूला माना जाएगा। फिलहाल अमेरिका के लॉस वेगास में स्थित 167 मीटर ऊंचे झूले को दुनिया का सबसे ऊंचा झूला माना जाता है।
5 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा झूला
- फोटो : Social media
इस झूले को जिस ब्लूवॉटर्स आइलैंड पर बनाया जा रहा है, वह कोई कुदरती नहीं बल्कि एक मानव निर्मित द्वीप है, जिसकी शुरुआत साल 2013 में हुई थी। अप्रैल 2019 में यहां झूला लगाने की घोषणा हुई थी। इसे बनाने का काम अब लगभग समाप्त ही है।