फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   world unique fish cuttlefish has blue and green blood and three hearts

कटलफिश- दुनिया की सबसे अनोखी मछली, जिसके खून का रंग है नीला, शरीर के अंदर मौजूद हैं 3 दिल

Thu, 05 Aug 2021 03:17 PM IST
Shashi Shashi फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 05 Aug 2021 03:17 PM IST
सार

  • कटलफिश या समुद्रीफेनी नाम की मछली के खून का रंग होता है नीला या हरा
  • इस अनोखी मछली के शरीर में मौजूद होते हैं तीन दिल
  • दुश्मन के हमला करने पर छोड़ती है गहरे रंग का धुआं
  • कटलफिश बदल सकती है अपना रंग

विज्ञापन
world unique fish cuttlefish has blue and green blood and three hearts
Cuttlefish - फोटो : pixabay

विस्तार

आमतौर धरती पर जन्म लेने वाले किसी भी जीव या जंतु के खून का रंग लाल ही होता है, और सभी जीवों के भीतर एक ही दिल होता है, लेकिन ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। दुनिया में ऐसी-ऐसी अनोखी चीजें हैं, जिनके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जब कोई इनके बारे में जानता है तो उसे बेहद हैरानी होती है। अगर आपसे कहा जाए कि किसी के खून का रंग नीला हो सकता है और उसके अंदर एक से ज्यादा दिल हो सकते हैं तो शायद आपकों इस बात पर यकीन नहीं होगा लेकिन ये बात सच है दुनिया में कुछ ऐसे अनोखे जीव होते हैं जिनके खून का रंग लाल नहीं होता है। ऐसी ही हैरान कर देने वाली एक मछली है, जिसका नाम है कटलफिश। इसे समुद्रफेनी भी कहते हैं। इस मछली के खून का रंग आमतौर पर लाल नहीं होता है। आपको बता दें कि इस इस मछली के खून का रंग नीला या हरा होता है। तो आइए जानते हैं कि क्यों होता है इस मछली के खून का रंग नीला या हरा।

विज्ञापन


विज्ञापन

क्यों होता है इसके खून का रंग नीला या हरा

दरअसल इसके खून का रंग नीला या हरा होने का कारण एक खास तरह का प्रोटीन है। इस प्रोटीन में कॉपर पाया जाता है। जिसकी वजह से कटलफिश के खून का रंग हरा और नीला पाया जाता है। इतना ही नहीं इस मछली में सबसे हैरानी की बात तो ये हैं कि इस मछली के शरीर के भीतर एक नहीं बल्कि तीन दिल होते हैं। जब इस पर कोई अन्य जीव हमला करता है तो ये एक धुआं जैसा छोड़ती है जो गहरे रंग का होता है। जिसकी वजह से दुश्मन की स्थिति अंधे होने के समान हो जाती है।

बदल लेती है अपना रंग

समुद्रीफेनी या कटलफिश को इसके खून का अलग रंग ही और जीवों से खास बनाता है। हरे और नीले रंग के खून वाली ये अनोखी मछली समुद्र की गहराई में पाई जाती है। सिर्फ इसके खून का रंग ही नहीं बल्कि ये मछली अपने शरीर के रंग को भी बदल सकती है। इसके रंग बदलने की खासियत की वजह से इसे समुद्र में देख पाना बेहद मुश्किल होता है। जिससे ये शिकारी को चकमा देने में सफल रहती है।

विज्ञापन

ऑक्टोपस की तरह होती हैं आठ भुजाएं

इस मछली के पास तीन दिल तो होते ही हैं साथ ही में इनके पास ऑक्टोपस की तरह आठ भुजाएं भी होती हैं। समुद्र के अंदर पाए जाने वाले बिना रीढ़ के जीवों में से ये सबसे बुद्धिमान प्राणियों में जानी जाती है। इनके शरीर का आकार ऐसा होता है कि ये आसानी से समुद्र की गहराईयों में जा सकती है। इस मछली की 120 प्रजातियां पाई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed