फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   world's biggest hindu temple is not situated in India here is the facts about Angkor wat temple

दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर हिंदुस्तान में है ही नहीं, मंदिर की भव्यता देखकर रह जायेंगे हैरान

Thu, 06 Dec 2018 06:04 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 06:04 PM IST
world's biggest hindu temple is not situated in India here is the facts about Angkor wat temple

विश्व के सबसे बड़े हिन्दू मंदिर का नाम अंकोरवाट है। हैरानी की बात ये है कि, सबसे बड़ा हिंदू मंदिर भारत में नहीं बल्कि दूसरे देश कंबोडिया में स्थित है।इस देश में भारत की संस्कृति से संबंधित कई प्राचीन स्मारक भी हैं। बता दें कि, अंकोरवाट मंदिर का निर्माण कम्बुज के राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने कराया था और यह मंदिर भगवन विष्णु को समर्पित है।



402 एकड़ जमीं में फैले अंकोरवाट का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इतना ही नहीं मंदिर की मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीर कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज पर भी है। 


 

world's biggest hindu temple is not situated in India here is the facts about Angkor wat temple

मिकांग नदी के किनारे बसे अंकोरवाट मंदिर को टाइम्स ने दुनिया की पांच आश्चर्यजनक स्थलों में शामिल किया था। साथ ही,  विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक होने के साथ ही 1992 में यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत में भी शामिल किया। 


इस मंदिर की सबसे खूबसूरत खासियत ये है की इस मंदिर की दीवारों पर रामायण और महाभारत की कहानियां लिखी हुई हैं साथ ही असुरों और देवताओं के अमृत मंथन का भी उल्लेख है। 

world's biggest hindu temple is not situated in India here is the facts about Angkor wat temple

ऐसा लगता है की विभिन्न आकृतियों वाले सरोवरों के खंडहर आज भी निर्माणकर्ता की प्रशंसा कर रहे हों। मंदिर नगर के ठीक बीचोबीच शिव का एक विशाल मंदिर है जिसके तीन भाग हैं। प्रत्येक भाग में एक ऊंचा शिखर है। इस ऊंचे शिखरों के चारों ओर अनेक छोटे-छोटे शिखर बने हैं जिनकी संख्या लगभग 50 के आसपास हैं। मंदिर की विशालता और निर्माण कला आश्चर्यजनक है उसकी जितनी तारीफ की जाये कम है। 

खमेर शास्त्रीय शैली से प्रभावित इस मंदिर का निर्माण सूर्यवर्मन द्वितीय ने प्रारम्भ किया लेकिन वे इसे पूरा नहीं कर सके और इसका निर्माण धरणीन्द्रवर्मन के शासन काल में पूरा हो सका। 

विज्ञापन

world's biggest hindu temple is not situated in India here is the facts about Angkor wat temple

स्टेप पिरामिडों की तरह यह सीढ़ी पर उठता गया है। इसका प्रमुख शिखर लगभग 64 मीटर है और बाकि आठों शिखर 54 मीटर ऊंचे हैं। मंदिर साढ़े तीन किलोमीटर लम्बी पत्थर की दिवार से घिरा हुआ है, उसके बाहर 30 मीटर खुली भूमि और फिर बाहर 190 मीटर चौडी खाई है।आज के समय में अंगकोर वाट दक्षिण एशिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक माना जाता है।


Input: भारत कोष 
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed