{"_id":"59ddf0ab4f1c1b87698b52da","slug":"video-goes-viral-of-a-mum-wrestles-with-shark-in-a-swimming-pool-at-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरों की खिलाड़ी निकली ये मां! पूल में तैरती देखी शार्क तो देखो क्या कर दिया... ","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
खतरों की खिलाड़ी निकली ये मां! पूल में तैरती देखी शार्क तो देखो क्या कर दिया...
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
शार्क को पकड़कर समुद्र में फेंकती हुई मेलिसा
हॉलीवुड फिल्मों में तो अक्सर आपने लड़कियों को शार्क से पानी में लड़ते हुए देखा होगा और पूल में उतर कर ढेरों शार्क के बीच में स्वीमिंग करने वाला हसीनाएं भी देखी होंगी। हालांकि ये खतरनाक जरूर होता है जो लोगों के रौंगटे खड़ा करने के लिए काफी है। ऐसा ही एक कारनामा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सामने आया है।
शार्क को पकड़ने के लिए पूल में उतरी मेलिसा
इस खबर के माध्यम से आज हम आपको उस औरत से मिलवाते हैं जिसने पूल में उतर कर शार्क से दो-दो हाथ किए। इस महिला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मेलिसा हैथीयर नामक इस महिला की उम्र पर मत जाइएगा...
डेमो
क्योंकि इसने जो कारनामा कर दिखाया शायद ही कोई आम इंसान कर पाए। इसलिए इनकी बेटी ने अपनी मां का ये कारनामा कैमरे में कैद कर लिया और जब यह वीडियो दुनिया के सामने आया तो तेजी से वायरल होने लगा। इसी से पता चलता कि महिला ने कोई आम काम तो किया ही नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेलिसा ने ऑस्ट्रेलिया के एक टीवी चैनल को एक इंटरव्यू दिया
अंग्रेंजी वेबसाइट मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रियल इस्टेट एजेंट मेलिसा हैथीयर साउथ सिडनी के क्रोनुला समुद्र तट पर बने पूल पर स्वीमिंग के लिए पहुंची थी। तट पर बने रॉक पूल में काफी लोग पहले से मौजूद थे। मेलिसा पूल के नजदीक खड़ी होकर सबको देख ही रही थी कि अचानक पूल में मौजूद महिलाएं व बच्चे चीखते-चिल्लाते पूल से बाहर भागने लगे...
विज्ञापन
रॉक पूल से शार्क को उठाने की कोशिश करती मेलिसा
दरअसल, पूल में एक शार्क मौजूद थी जिसे देखने के बाद घबराकर लोग पूल से बाहर भाग रहे थे, लेकिन इसके बाद वहां जो हुआ उसे देखकर सभी हैरान रह गए। मेलिसा बिना डरे पूल में उतरी और उस शार्क की ओर बढ़ने लगी। फिर मेलिसा ने शार्क को पकड़ा और पूल से समुद्र में उठाकर फेंका।