फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   money plant as a symbol of prosperity, why?

जब 'मनी प्लांट' पैसे नहीं उगाता, फिर क्यों नाम पड़ा मनी प्लांट, ये है पीछे की कहानी..

Sun, 18 Jun 2017 01:21 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय Updated Sun, 18 Jun 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
money plant as a symbol of prosperity, why?

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो ज्यादातर घरों में इस विश्वास के साथ लगाया जाता है, कि ये घर में रुपये-पैसे की कमी नहीं होने देगा और इसको लगाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आएगी। मगर क्या आपको पता है कि मनी प्लांट को समृद्धि से जोड़ने के पीछे की कहानी क्या है? आइए हम बताते हैं...

विज्ञापन

मनी प्लांट से जुड़ी कहानी..

money plant as a symbol of prosperity, why?

मनी प्लांट से जुड़ी एक प्रचलित कहानी है। ताइवान में एक गरीब किसान था। मेहनत के बावजूद उसकी तरक्की नहीं हो रही थी। इसलिए वो उदास रहने लगा। एक दिन उसे खेत में एक पौधा मिला, जो दिखने में थोड़ा अलग था। किसान उस पौधे को उठाकर घर ले गया और घर के बाहर मिट्टी में रोप दिया। उसने देखा कि पौधा बहुत लचीला है और बिना ज्यादा देखभाल के भी अपने आप बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान को इससे प्रेरणा मिली...

money plant as a symbol of prosperity, why?

पौधा, जिस तरह से बिना किसी सहायता के अपने आप ही बढ़ रहा था, किसान को इससे प्रेरणा मिली। पौधे के इस विकास ने उसके दिमाग में एक सकारात्मक ऊर्जा भर दी। किसान ने फैसला लिया कि वो पौधे जैसा ही अपने व्यक्तित्व में लचीलापन लाएगा और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेगा।

वो बिना किसी की परवाह किए आगे बढ़ता रहेगा। जल्द ही उस पेड़ में फूल आ गए, तब तक किसान भी अपनी मेहनत से एक सफल व्यवसायी बन चुका था। 

विज्ञापन

ऐसे नाम पड़ा मनी प्लांट...

money plant as a symbol of prosperity, why?
लोगों ने किसान की सफलता का राज उसके घर के बाहर लगे हरे-भरे पौधे को मान लिया और इस तरह धीरे-धीरे लोगों ने इस पौधे को समृद्धि से जोड़कर, उसका नाम मनी प्लांट रख दिया। इस कहानी के अलावा भी कई मान्यताएं हैं, जिनके अलग-अलग आधार हैं. फेंगशुई के अनुसार, ये पौधा आसपास की हवा को शुद्ध बनाता है। ये रेडिएशन का प्रभाव कम करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed