फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन का एक गांव ऐसा, जहां पैदा होते हैं बौने, आज भी अनसुलझा है इसका रहस्य

Mon, 08 Jan 2018 10:10 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
बिजार डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
in this village of China All the people are dwarves
short height
चीन में यांग्सी नाम का एक गांव है। इसे रहस्मयी गांव भी कहा जाता है। यह गांव चीन के शिचुआन प्रांत में बसा है। यांग्सी नाम के इस गांव में ज्यादातर आबादी छोटे कद की है। गांव की कुल आबादी का पचास फीसदी भाग बौनों का है। इनकी कुल लंबाई 2 फीट से लेकर मात्र तीन फीट तक है। 
in this village of China All the people are dwarves
dwarf

आसपास के गांवों के लोगों का मानना है कि इस गांव पर किसी बुरी शक्ति का साया है, जिस कारण यहां के लोगों की लंबाई नहीं बढ़ पाती। वहीं मान्यता है कि गांव प्राचीन काल से ही शापित है, जिसका असर आज भी गांव पर देखने को मिलता है। लोगों के बौने होने के पीछे क्या रहस्य है, पिछले 60 सालों में इसका पता वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं। 

 
in this village of China All the people are dwarves
dwarf
गांव के बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि कई दशक पहले इस गांव को एक खतरनाक बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। बीमारी फैलने के कारण आज भी इस गांव के बच्चों की लंबाई एक समय के बाद रुक जाती है। इस इलाके में बौनों को देखे जाने की खबरें साल 1911 से ही आती रही है। आधिकारिक तौर पर  इस खतरनाक बीमारी का पता साल 1951 में चला, जब प्रशासन को पीड़ितों के अंग छोटे होने की शिकायत मिली। 1985 में जब जनगणना हुई, तो गांव में ऐसे करीब 119 मामले सामने आए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
in this village of China All the people are dwarves
dwarf
आखिर क्यों एक सामान्य कद काठी के लोगों का गांव, बौनों के गांव में तब्दील हो गया ? इस रहस्य को वैज्ञानिक आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के दलों ने कई बार इस गांव की पानी, मिट्टी, अनाज आदि का अध्ययन किया, लेकिन आज तक उन्हें कारण नहीं पता पाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed