फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World Most Mysterious Ancient Monument Who Created Interesting Facts Explained

Ancient Monument: दुनिया का सबसे रहस्यमयी स्मारक, जो हजारों साल पहले बना, किसी को नहीं पता किसने बनवाया

Wed, 08 Oct 2025 06:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 06:36 PM IST
सार

Mysterious Ancient Monument: दुनिया में एक से बढ़कर एक रहस्यमयी चीजें और जगहें हैं। सैकड़ों वर्षों से इनका रहस्य अनसुलझा है। ऐसी ही एक जगह आयरलैंड के काउंटी मथ में है।

विज्ञापन
World Most Mysterious Ancient Monument Who Created Interesting Facts Explained
दुनिया का सबसे रहस्यमयी स्मारक, जो हजारों साल पहले बना - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Mysterious Ancient Monument: दुनिया में एक से बढ़कर एक रहस्यमयी चीजें और जगहें हैं। हजारों सैकड़ों वर्षों से इनका रहस्य अनसुलझा है। ऐसी ही एक जगह आयरलैंड के काउंटी मथ में है। दरअसल, यहां एक प्रागैतिहासिक स्मारक है, जो बॉयरन नदी के उत्तर में ड्रोघेडा से आठ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इसका नाम न्यूग्रेंज है। 

विज्ञापन


यह 3200 ईसा पूर्व के आसपास नवपाषाण काल के दौरान बनाया गया एक असाधारण भव्य स्मारक है, जो कि विश्व प्रसिद्ध स्टोनहेंज और मिस्र के पिरामिडों से भी काफी पुराना है। माना जाता है कि यह स्मारक स्टोनहेंज से करीब 500 साल पुराना है। 
विज्ञापन


यह रहस्यमयी स्मारक एक बड़े गोलाकार टीले की तरह है, जिसमें एक आंतरिक पत्थर का मार्ग और कक्ष हैं। इन कक्षों में इंसानी हड्डियों के अलावा और कब्र के सामान भी मिल चुके हैं। खुदाई में यहां जली और अधजली मानव अस्थियां मिली हैं, जो यह दर्शाती हैं कि स्मारक के भीतर इंसानी लाशें रखी गई थीं, जिनमें से कुछ का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Doomsday Fish: क्या आने वाली है भयानक तबाही? भारत में फिर दिखी डूम्सडे फिश, जानिए क्यों मानी जाती है अशुभ


कई पुरातत्वविदों का मानना है कि इस स्मारक का किसी न किसी प्रकार से धार्मिक महत्व था, यहां शायद किसी प्रकार की पूजा होती होगी। हालांकि, इस जगह का इस्तेमाल किस काम में किया जाता था और इसे किसने बनवाया, इसके बारे में अब तक किसी को भी पता नहीं चल पाया है, यानी यह अब तक एक रहस्य ही बना हुआ है। 

Viral Video: चलती ट्रेन में शख्स ने की चढ़ने की कोशिश, अचानक से फिसला पैर और फिर जो हुआ कांप जाएगी रूह

इस जगह की खोज तो बहुत पहले ही हो गई थी, जिसके बाद यहां 1962 से लेकर 1975 तक खुदाई का काम चला और इसके बारे में जानने की कोशिश की गई। इस स्मारक के एक कक्ष में 19 मीटर का एक मार्ग है, जो सिर्फ शीतकालीन ऋतु में ही सूर्योदय के समय रोशन होता है। यह भी एक रहस्य ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed