फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World Hottest Chilli Record Broken Guinness World Record Carolina Reaper News in Hindi

World Hottest Chilli: ये है दुनिया की सबसे तीखी मिर्च, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम, यहां होती है खेती

Wed, 23 Jul 2025 06:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 06:04 PM IST
सार

World Hottest Chilli: दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का नाम 'कैरोलीना रीपर' है, जो अमेरिका में उगाई जाती है। कुछ-कुछ शिमला मिर्च की तरह दिखने वाली इस मिर्च का नाम 'दुनिया की सबसे तीखी मिर्च' के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

विज्ञापन
World Hottest Chilli Record Broken Guinness World Record Carolina Reaper News in Hindi
ये है दुनिया की सबसे तीखी मिर्च, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

World Hottest Chilli: भारत में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें तीखा खाना पसंद होता है। यही वजह है कि यहां पर मिर्च की खेती बड़े पैमाने पर होती है। मिर्च की कुछ प्रजातियां बिल्कुल भी तीखी नहीं होती हैं, लेकिन कुछ तो इतनी तीखी होती हैं कि लोगों के सिर्फ एक मिर्च खाने में ही पसीने छूट जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च कहां उगाई जाती है और उसका नाम क्या है? आज हम आपको इसी मिर्च के बारे में बताएंगे, जिसका तीखापन जानकर शायद आपको भी पसीने आने लगेंगे और आप उसे खाने की कभी सोच भी नहीं सकते। 

विज्ञापन


दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का नाम 'कैरोलीना रीपर' है, जो अमेरिका में उगाई जाती है। कुछ-कुछ शिमला मिर्च की तरह दिखने वाली इस मिर्च का नाम 'दुनिया की सबसे तीखी मिर्च' के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज तक इतनी तीखी मिर्च दुनिया में कभी कहीं नहीं हुई, जितनी कि 'कैरोलीना रीपर' है। 
विज्ञापन


साल 2012 में दक्षिणी कैरोलीना की विनथ्रॉप यूनिवर्सिटी ने इस मिर्च के तीखेपन की जांच की थी, जिसमें 15,69,300 एसएचयू यानि स्कोवील हीट यूनिट मिली थी। दरअसल, किसी भी चीज के तीखेपन को एसएचयू में ही मापा जाता है। एसएचयू जितना ज्यादा होता है, तीखापन भी उतना ही खतरनाक होता है। वैसे किसी आम मिर्च का एसएचयू 5000 के करीब होता है, लेकिन इस मिर्च का एसएचयू इतना ज्यादा है कि शायद ही आप उसे खा पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Baba Vanga: नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, महामारी और युद्ध से मचेगी तबाही, नई ताकतों का होगा उदय


'कैरोलाीना रीपर' नामक मिर्च को खाना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका उदाहरण साल 2018 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में देखने को मिला था। यहां एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने मिर्च खाने की प्रतियोगिता में भाग लिया था और उसने दुनिया की सबसे तीखी मिर्च इतनी ज्यादा खा ली थी कि उसके सिर में तेज दर्द होने लगा था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 

Viral Video: सुबह तैयार होकर आए बच्चे तो देखा स्कूल में लगा था ताला, रोते हुए बोले-मैं अब पढ़ने नहीं जा पाऊंगी

आपको जानकर हैरानी होगी कि 'कैरोलीना रीपर' के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने से पहले भारत की 'भूत जोलोकिया' को दुनिया की सबसे तीखी मिर्च माना जाता था। 'भूत जोलोकिया' को साल 2007 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था। सामान्य मिर्च की तुलना में इसमें 400 गुना ज्यादा तीखापन होता है। इसकी खेती असम, नगालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों में होती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed