फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Thar Crashes Out Of The Showroom After Purchasing Video Is Going Viral On Social Media

Viral Video: महिला ने पहली मंजिल से कुदा दी 27 लाख की Thar, शोरूम का स्टाफ रह गया सन्न

Tue, 09 Sep 2025 08:06 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 08:06 PM IST
सार

निर्माण विहार में एक महिला थार खरीदने के लिए गई थी, जहां उसने शोरूम की पहली मंजिल से ही कार को नीचे कुदा दिया। ये घटना अब देशभर में खूब सुर्खियां बटोर रही है।

विज्ञापन
Thar Crashes Out Of The Showroom After Purchasing Video Is Going Viral On Social Media
Thar Crashes Out Of The Showroom In Delhi - फोटो : Social Media

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की वीडियो वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार का है। निर्माण विहार में एक महिला थार खरीदने के लिए गई थी, जहां उसने शोरूम की पहली मंजिल से ही कार को नीचे कुदा दिया। ये घटना अब देशभर में खूब सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला ने सोमवार शाम को निर्माण विहार के महिंद्रा शोरूम में 27 लाख रुपये की थार खरीदी थी। थार खरीदने के बाद उसकी पूजा भी शोरूम के अंदर की गई। पूजा करने के बाद महिला को कार का पहिया नींबू के ऊपर चढ़ाना था। नींबू पर कार का पहिया चढ़ाने के लिए जैसी कार में बैठकर महिला ने एक्सीलेटर दिया उसके बाद जो हुआ वह काफी खतरनाक था। 

विज्ञापन

महिला ने कार में बैठने के बाद तेज एक्सीलेटर दे दिया। इस कारण कार सामने अचानक शीशे से जाकर टकरा गई और सीधे 15 फीट नीचे गिरी। हालांकि, कार जैसे ही नीचे गिरी उसके भीतर एयरबैग्स खुल गए। इस कारण महिला की जान बच गई।  

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में महिला और एक कर्मचारी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। 

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

विज्ञापन

इस घटना पर बात करते हुए पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया है कि मामले पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसके अलावा घटना को लेकर कोई पुलिस कॉल भी नहीं हुई। इस घटना का वीडियो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed