फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Ticket Clerk Allegedly Taking 300 Rs Extra On Tatkal Ticket At Supaul Station In Bihar Passenger Records

Viral: तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर देना पड़ता है 300 रुपये ज्यादा? बिहार के सुपौल स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 02 Jun 2026 02:32 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 02:32 PM IST
सार

Indian Railways Video: सोशल मीडिया पर बिहार के सुपौल रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद बवाल मच गया है। एक शख्स ने आरोप लगाया है कि यहां पर जो 200-300 रुपये अधिक देता है, उसे तत्काल टिकट मिल जाता है। 

विज्ञापन
Woman Ticket Clerk Allegedly Taking 300 Rs Extra On Tatkal Ticket At Supaul Station In Bihar Passenger Records
तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर देना पड़ता है 300 रुपये ज्यादा? - फोटो : एक्स

विस्तार

Indian Railways: आखिरी समय में बनी यात्रा की योजना या आपातकालीन स्थितियों में कन्फर्म ट्रेन सीट पाने के लिए लोग तत्काल टिकट लेते हैं। लेकिन इन दिनों तत्काल टिकट लेना कठिन हो गया है। यह सच है कि लोग ट्रेन के कंफर्म टिकट के लिए एजेंट को ज्यादा पैसे देकर टिकट खरीदते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक यात्री दावा कर रहा है कि रेलवे स्टेशन के विंडो काउंटर पर भी कंफर्म टिकट का 200-300 ज्यादा देना पड़ रहा है। वायरल वीडियो को लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

विज्ञापन


तत्काल टिकट के लिए एक शख्स लाइन में खड़ा है और मोबाइल से वीडियो बना रहा है। महिला क्लर्क देखते ही तुरंत तेज आवाज में उसे फोन हटाने के लिए कहती है। वीडियो बना रहा है शख्स फिर भी फोन नहीं हटाता है, तो वो हाथ बाहर निकालकर फोन खींचने की कोशिश करती है। महिला क्लर्क इतना भड़क जाती है कि वो सभी फॉर्म हटाने की बात कहने लगती है, तो ग्राहक कहता है कि आप सभी फॉर्म कैसे हटा सकती हैं? 
विज्ञापन


शख्स कहता है कि जिसका नंबर है, उस हिसाब आप टिकट बनाइए। ये सुपौल रेलवे स्टेशन का हाल है। इस बीच महिला क्लर्क अंदर अपने साथी से आरपीएफ को बुलाने के लिए कहती है। फिर वो कैमरे की रिकॉर्डिंग देखती है, तो वह दोबारा वीडियो बंद करने को कहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: डांस फ्लोर पर धमाल मचाते लड़के का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- देसी माइकल जैक्सन


बिहार के सुपौल रेलवे स्टेशन का है वायरल वीडियो

सुपौल रेलवे स्टेशन के टिकट विंडो पर बहस को लेकर शख्स कहता है कि ये है हमारे बिहार की कानून व्यवस्था, तत्काल टिकट करने में 200-300 ज्यादा लेकर उसका काम पहले करते हैं। ये सुपौल रेलवे स्टेशन के कर्मचारी हैं, जो दलालों का काम पहले करते है, जो रातों में लाइन में लगे हो। उसको टिकट नहीं मिलता है यहां। 
 

Viral Video: मगरमच्छ और हिप्पो के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेल मंत्रालय को टैग करते हुए शेयर किया गया है और लिखा- वीडियो को तब तक शेयर करें जब तक यह महिला कर्मचारी निलंबित नहीं हो जाती। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। लोगों की मांग है कि महिला कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, अभी तक महिला क्लर्क का इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed