Viral Video: महिला ने कर लिया तेंदुए को काबू, शरीर पर डाला कपड़ा और पैरों में बांधी रस्सी, लोगों ने किया सलाम
Viral Video: अब जरा सोचिए अगर आपके घर में अचानक से तेंदुआ घुस जाए तो आपकी क्या हालत होगी? ज्यादातर लोग डर के मारे भाग जाएंगे या फिर मदद के लिए चिल्लाने लगेंगे। लेकिन इस वीडियो में जो नजर आया, उसने सबको हैरान कर दिया।
विस्तार
सोशल मीडिया आज के समय का ऐसा मंच बन गया है, जहां हर दिन कोई ना कोई नया और अनोखा वीडियो वायरल हो ही जाता है। लोग यहां सुबह से लेकर रात तक तरह-तरह की पोस्ट डालते रहते हैं। इनमें से कई पोस्ट मजेदार होती हैं। कुछ अजीब लगती हैं और कई बार तो ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं तो आपने भी नोटिस किया होगा कि हर स्क्रॉल पर कोई नया और अलग कंटेंट देखने को मिलता है। इसी बीच एक और वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है और इस वक्त यह खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब जरा सोचिए अगर आपके घर में अचानक से तेंदुआ घुस जाए तो आपकी क्या हालत होगी? ज्यादातर लोग डर के मारे भाग जाएंगे या फिर मदद के लिए चिल्लाने लगेंगे। लेकिन इस वीडियो में जो नजर आया, उसने सबको हैरान कर दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक तेंदुआ किसी घर के अंदर पहुंच गया। तेंदुए के शरीर पर एक कपड़ा डला हुआ है और उसका एक पैर रस्सी से बंधा है। यानी किसी ने उस तेंदुए को पकड़ लिया है। यह नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही अनोखा भी है क्योंकि आमतौर पर लोग ऐसे जंगली जानवर को देखते ही भाग खड़े होते हैं।
उदयपुर में घर में तेंदुआ घुसा। पत्नी ने रस्सी से बाँध दिया।
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) September 29, 2025
सोचिए… जब तेंदुए की ये हालत की है, तो पति की क्या करती होगी!
😜😜😜😜😜 pic.twitter.com/3BqM1Ye6CI
घर में अचानक से घुसा तेंदुआ
वीडियो को देखकर साफ झलक रहा है कि जिसने भी तेंदुए को काबू किया, उसके पास जबरदस्त हिम्मत रही होगी। वरना तेंदुए जैसे खतरनाक जानवर से आम लोग तो दूर रहना ही पसंद करते हैं। हालांकि यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसकी अलग और हैरान कर देने वाली स्थिति की वजह से ही यह तेजी से वायरल हो गया है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट करते समय एक मजेदार दावा भी किया गया। कैप्शन में लिखा गया, “उदयपुर में घर में तेंदुआ घुसा, पत्नी ने रस्सी से बांध दिया।” इसके बाद मजाकिया लहजे में जोड़ा गया, “सोचिए, जब तेंदुए की ये हालत कर दी तो पति की क्या हालत करती होगी।” इस लाइन को पढ़कर लोग और भी ज्यादा हंस पड़े। वीडियो को अपलोड होने के कुछ ही समय बाद हजारों लोगों ने देख लिया। खबर लिखे जाने तक 24 हजार से अधिक व्यूज आ चुके थे। वहीं, कमेंट सेक्शन भी मजेदार प्रतिक्रियाओं से भर गया। एक यूजर ने लिखा, “देसी बीवी से पंगा नहीं लेना चाहिए।” दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “पत्नी तेंदुए से कम थोड़ी होती है।” तीसरे ने चुटकी ली, “बेचारा तेंदुआ सोच रहा होगा, कहां फंस गया।”