फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman starts running thinking train roof is a treadmill people remember Subway Surfers game video viral

Viral Video: ट्रेन की छत को ही ट्रेडमिल समझकर भागने लगी महिला, लोगों को याद आया सबवे सर्फर्स गेम

Mon, 05 May 2025 04:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 May 2025 04:23 PM IST
सार

Train Stunt Video: अगर आपने सबवे सर्फर्स खेला है तो आपको पता होगा कि इस खेल में एक व्यक्ति ट्रेन के ऊपर दौड़ता है और पुलिस से बचने की कोशिश करता है। हालांकि, पुलिस वाले उसका पीछा करते हैं। अब जरा सोचिए कि यह गेम असल में आपको देखने को मिले तो कैसा लगेगा। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की असली ट्रेन के ऊपर दौड़ती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
Woman starts running thinking train roof is a treadmill people remember Subway Surfers game video viral
महिला ने ट्रेन के ऊपर लगाई दौड़ - फोटो : एक्स@shilpasahu432

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसको देख हम हैरान हो जाते हैं कि कोई ऐसे हैरतअंगेज कारनामे कैसे कर सकता है। सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ नया वायरल हो जाता है और आजकल हर कोई इस डिजिटल दुनिया का हिस्सा है फिर चाहे वो बच्चा हो, युवा हो या फिर बुजुर्ग हो। चाहे वह किसी की हंसी-मजाक वाली वीडियो हो, किसी का जुगाड़, स्टंट्स, या फिर बच्चों की मासूमियत, सोशल मीडिया पर आपको हर तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा कई बार कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो हमें हैरान और चौंका देते हैं और वे तुरंत वायरल हो जाते हैं। इस समय भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है, जिसमें एक महिला ट्रेन के ऊपर भागती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अगर आपने सबवे सर्फर्स खेला है तो आपको पता होगा कि इस खेल में एक व्यक्ति ट्रेन के ऊपर दौड़ता है और पुलिस से बचने की कोशिश करता है। हालांकि, पुलिस वाले उसका पीछा करते हैं। अब जरा सोचिए कि यह गेम असल में आपको देखने को मिले तो कैसा लगेगा। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की असली ट्रेन के ऊपर दौड़ती हुई नजर आ रही है। पहले तो वह ट्रेन के उल्टी दिशा में दौड़ती है, फिर अचानक रुक कर ट्रेन की पटरी पर डांस करना शुरू कर देती है। यह देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने ट्रेन को एक ट्रेडमिल समझ लिया हो और बिना किसी डर के ट्रेन पर दौड़ने और डांस करने का मजा ले रही हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो को लोग कर रहे हैं शेयर
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @shilpasahu432 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे 86 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी बहुत मजेदार मिल रहे हैं। यही नहीं, यह वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की जा चुकी है और लोग इसे अपने दोस्तों में भी शेयर कर रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
 एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा, "यह करतूत पाकिस्तान में ही संभव है।" दूसरे ने लिखा, "गजब की हिम्मत है।"  तीसरे ने इसे बांग्लादेश की ट्रेन बताया। इन सभी प्रतिक्रियाओं से यह साफ है कि यह वीडियो दर्शकों को काफी हैरान और प्रभावित कर रहा है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। भाई कुछ भी बोलना बेकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed