{"_id":"68402412aa18da7fa00a364d","slug":"woman-started-putting-the-garland-around-the-groom-neck-herself-video-goes-viral-on-internet-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: दुल्हन को चकमा देकर खुद दूल्हे के गले में वरमाला डालने लगी आंटी जी, लड़की देखती रही ड्रामा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: दुल्हन को चकमा देकर खुद दूल्हे के गले में वरमाला डालने लगी आंटी जी, लड़की देखती रही ड्रामा
Wed, 04 Jun 2025 04:37 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 04 Jun 2025 04:37 PM IST
सार
Viral Video: आपने शादियों में वरमाला की रस्म तो देखी ही होगी। इस रस्म में कोई महिला या लड़की वरमाला लेकर आती है और दूल्हा-दुल्हन को देती है ताकि वे एक-दूसरे को माला पहना सकें। लेकिन इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जो आम तौर पर देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन
आंटी ने डाली दूल्हे के गले में वरमाला
- फोटो : एक्स@Vibe__Vault_
विस्तार
हर दिन सोशल मीडिया पर लाखों पोस्ट शेयर की जाती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और वायरल हो जाते हैं। खासकर जब कोई चीज अलग हो। पहले कभी न देखी गई हो या फिर बहुत मजेदार लगे तो लोग उसे जमकर शेयर करने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जो एक शादी समारोह से जुड़ा है और इसमें जो हुआ वो देखकर हर कोई हंस-हंस कर लोटपोट हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आपने शादियों में वरमाला की रस्म तो देखी ही होगी। इस रस्म में कोई महिला या लड़की वरमाला लेकर आती है और दूल्हा-दुल्हन को देती है ताकि वे एक-दूसरे को माला पहना सकें। लेकिन इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जो आम तौर पर देखने को नहीं मिलता। वीडियो में देखा गया कि एक महिला वरमाला लेकर आती हैं और सबसे पहले एक माला दुल्हन को पकड़ाती हैं। फिर जैसे ही वह दूसरी माला उठाती हैं, वह उसे दूल्हे के गले में डालने लगती हैं जैसे वह खुद ही दुल्हन हों। हालांकि, उन्हें तुरंत अहसास हो जाता है कि कुछ गलत हो रहा है तो वे रुक जाती हैं। इस पूरी घटना को देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर खूब वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
Aunty Ji Control 😂😂😂 pic.twitter.com/X74UqGEilA
— Vivek (@Vibe__Vault_) June 2, 2025
विज्ञापन
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Vibe__Vault_ नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “आंटी जी कंट्रोल।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और उस पर ढेरों प्रतिक्रियाएं भी आ चुकी हैं। लोगों के रिएक्शन भी वीडियो जितने ही मजेदार हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “अरे आंटी, क्या नया दूल्हा पसंद आ गया?” एक और यूजर ने मजाक में कहा, “आंटी अभी भी खुद को नई नवेली दुल्हन समझ रही हैं।” वहीं, किसी ने लिखा, “कृपया खुद को कंट्रोल में रखिए, आंटी जी।” कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है। यही नहीं, लोगों का यह भी कहना है कि इस वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है। चाहे वो किसी की मासूम सी गलती ही क्यों न हो। और हां ऐसी क्लिप्स लोगों के चेहरों पर मुस्कान जरूर छोड़ जाती हैं।