फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman spits on cab driver's face for being seven minutes late abuses him a lot Video goes viral

Viral Video: सात मिनट लेट होने पर कैब ड्राइवर के मुंह पर थूकी महिला, खूब किया गाली गलौज, लोग बोले- जहरीली औरत

Fri, 28 Mar 2025 11:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 28 Mar 2025 11:53 AM IST
सार

अब हाल ही में, कैब ड्राइवर का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का गुस्सा फूट पड़ रहा है। इस वीडियो में एक महिला कैब ड्राइवर के साथ बेरुखी से पेश आती है, जिसे लेकर हर कोई उसे लताड़ रहा है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

विज्ञापन
Woman spits on cab driver's face for being seven minutes late abuses him a lot Video goes viral
सात मिनट लेट होने पर कैब ड्राइवर के मुंह पर थूकी महिला - फोटो : x @ Incognito

विस्तार

आज कल हमारे सामने ऐसी कई खबरें आती हैं, जिसे पढ़कर हमें हैरानी होने लगती है। सोशल मीडिया के इस दौर में हर चीज का वीडियो आसानी से उपलब्ध हो जाता है। फिर चाहे वो डांसिंग रील हो या फिर किसी कैब ड्राइवर की बदसलूकी का वीडियो हो। आजकल लोग इतने जागरूक हो गए हैं अपने साथ हुई घटना की रील बना लेते हैं और फिर इसे हर जगह शेयर कर देते हैं। किसी भी वीडियो को शेयर करना का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसको देखकर हर कई जागरूक हो जाता है। अब हाल ही में, कैब ड्राइवर का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का गुस्सा फूट पड़ रहा है। इस वीडियो में एक महिला कैब ड्राइवर के साथ बेरुखी से पेश आती है, जिसे लेकर हर कोई उसे लताड़ रहा है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे दो वीडियो में अलग-अलग महिलाओं को कैब ड्राइवरों से बदतमीजी करते हुए देखा गया। एक महिला ने तो हद ही पार कर दी। गाली-गलौज के बाद ड्राइवर के मुंह पर थूक दिया। इन वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया है, और अब लोग इन महिलाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला कैब की पिछली सीट पर बैठते ही ड्राइवर पर बरस पड़ती है। इसका कारण केवल यह था कि वह ड्राइवर 7 मिनट लेट था। महिला पहले तो नाराजगी जाहिर करती है, लेकिन धीरे-धीरे उसकी भाषा गाली में तब्दील होने लगती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने ड्राइवर के साथ की बदतमीजी
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वह महिला कहती हैं "जब हम लेट होते हैं तो तुम हर मिनट के दो रुपये काट लेते हो, लेकिन जब तुम लेट होते हो तो कुछ नहीं?" ड्राइवर ने समझाने की कोशिश की कि ट्रैफिक की वजह से देर हुई, लेकिन महिला ने उसकी एक नहीं सुनी। उल्टा, वह और ज्यादा अपमानजनक बातें कहने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने ड्राइवर के मुंह पर थूक दिया और ताने मारते हुए बोली ,"तू तो पूरी जिंदगी ड्राइवरी करेगा, अपने बच्चों को भी ड्राइवर बना देना।"

विज्ञापन

वीडियो को मिले इतने लाइक्स
हालांकि, ड्राइवर ने इन सब में जो सबसे ज्यादा समझदारी का काम किया, वह यह था कि उसने तुरंत ही वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक कुल सात लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके और इसे छह हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "बाहर से मॉडर्न, अंदर से जहरीली सोच। दूसरे यूजर ने कहा,"ड्राइवर को तुरंत उसकी राइड कैंसिल कर बाहर निकाल देना चाहिए था।" एक और यूजर ने लिखा "अगर ट्रैफिक में फंसने की वजह से कैब लेट हो जाए, तो क्या यह इस तरह की बदतमीजी को सही ठहराता है?" कई लोगों का कहना है कि महिला पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, कई लोग महिला को भारत में कैब बुक करने से बैन करने की मांग उठ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed