{"_id":"682807ba0906ca80180f4de7","slug":"woman-narrowly-escapes-death-truck-runs-over-scooter-on-highway-video-goes-viral-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बची महिला, हाइवे पर स्कूटी पर चढ़ी ट्रक, दिल दहला देगा वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बची महिला, हाइवे पर स्कूटी पर चढ़ी ट्रक, दिल दहला देगा वीडियो
Sat, 17 May 2025 09:22 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 17 May 2025 09:22 AM IST
सार
Highway Viral Video: हाल ही में एक ऐसा ही हादसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी भयानक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी काफी हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
हाइवे पर ट्रक ने महिला ड्राइवर को मारी टक्कर
- फोटो : एक्स@ManobalaV
विस्तार
हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसे खौफनाक सड़क हादसे सामने आते हैं, जो न सिर्फ चौंकाने वाले होते हैं बल्कि यह भी दिखाते हैं कि सड़क पर सिर्फ अपनी सतर्कता ही काफी नहीं होती। कई बार दूसरों की गलती हमारी जान पर भारी पड़ सकती है। हाल ही में एक ऐसा ही हादसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी भयानक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी काफी हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना एक हाईवे की है, जहां एक महिला स्कूटी से सफर कर रही होती है और उसके आगे एक ट्रक चल रहा होता है। महिला ट्रक के पीछे-पीछे धीरे-धीरे बढ़ रही होती है। लेकिन तभी ट्रक अचानक रुक जाता है और बिना किसी चेतावनी के पीछे की ओर तेजी से चलने लगता है। महिला ट्रक से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की कोशिश करती है, लेकिन ट्रक इतनी तेजी से पीछे आता है कि वह स्कूटी को टक्कर मार देता है और कुचलता हुआ आगे बढ़ता है। इसके बाद ट्रक जाकर एक पेड़ से टकरा कर रुकता है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा हादसा
यह पूरा हादसा पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद महिला नीचे गिर जाती है। लेकिन गनीमत की बात यह है कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आती और वह थोड़ी देर बाद खुद उठकर खड़ी हो जाती है। यह मंजर देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।
लोगों को इस बात ने किया नाराज
हादसे के तुरंत बाद वहां लोग जमा हो जाते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह होती है कि ट्रक ड्राइवर महिला की हालत देखने की बजाय अपने ट्रक को हुए नुकसान की जांच करने लगता है। उसकी प्राथमिकता महिला की सुरक्षा नहीं, बल्कि उसकी गाड़ी होती है, जो लोगों को और भी ज्यादा नाराज कर देता है।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को एक्स यूजर @ManobalaV ने शेयर किया है। इसे अब तक लगभग एक करोड़ बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "ड्राइवर को शर्म आनी चाहिए, महिला की जान की परवाह नहीं।" दूसरे यूजर ने पूछा, "क्या ब्रेक फेल हो गया था या फिर ये सीधी लापरवाही थी?" एक और यूजर ने राहत जताते हुए लिखा, "महिला की जान बच गई, ये सबसे बड़ी बात है।"

🚨SHOCKING🚚🛵 pic.twitter.com/Q07Z53qadq
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) May 15, 2025