Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Makes Ice Cream Without Fridge Using Ceiling Fan Video Goes Viral

वीडियो: बिना फ्रिज और मशीन के पंखे से जमा दी आइसक्रीम, महिला का देसी जुगाड़ देख चकराया लोगों का दिमाग

Wed, 11 Nov 2026 09:38 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Nov 2026 09:38 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है। महिला ने बिना फ्रिज और आइसक्रीम मेकर के सिर्फ सीलिंग फैन की मदद से कुल्फी जमा दी। उसका तरीका देखकर लोग हैरान भी हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Woman Makes Ice Cream Without Fridge Using Ceiling Fan Video Goes Viral
दूध उबालकर डिब्बे में भरा, फिर पंखे से लटका दिया - फोटो : इंस्टाग्रामhetal_diy_queen

विस्तार

भारत में जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां लोग घर में मौजूद आम चीजों से भी ऐसे-ऐसे कारनामे कर देते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छे लोग हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आए दिन देसी जुगाड़ के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई पुरानी चीज से नया सामान बना देता है, तो कभी बिना किसी मशीन के ऐसा काम कर दिखाता है, जिसके बारे में सोचना भी मुश्किल लगता है। इन दिनों एक महिला का ऐसा ही अनोखा जुगाड़ इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। महिला ने बिना फ्रिज और आइसक्रीम बनाने वाली मशीन के सिर्फ छत वाले पंखे की मदद से कुल्फी जमा दी। उसका तरीका देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन


दूध उबालकर डिब्बे में भरा, फिर पंखे से लटका दिया
वायरल हो रहे वीडियो में महिला सबसे पहले बालकनी में एक बड़े पतीले में दूध उबालती नजर आती है। वह दूध को अच्छी तरह पकाकर गाढ़ा करती है। इसके बाद उसमें चीनी और कुल्फी बनाने के लिए जरूरी दूसरी चीजें मिलाती है। तैयार मिश्रण को वह एक छोटे स्टील के ढक्कन वाले डिब्बे में भर देती है। अब महिला का असली जुगाड़ देखने को मिलता है। वह इस स्टील के डिब्बे को एक प्लास्टिक के टब में रखती है। टब में पहले से बर्फ और नमक के टुकड़े मौजूद होते हैं। इसके बाद वह पूरे टब को रस्सी की मदद से बांधकर कमरे के सीलिंग फैन से लटका देती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Hetal Barvadiya (@hetal_diy_queen)

विज्ञापन
विज्ञापन



महिला का यह तरीका देख लोग हुए हैरान
जैसे ही पंखा तेज गति से घूमना शुरू करता है, टब भी गोल-गोल घूमने लगता है। महिला का यह तरीका देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि, वीडियो में दिखाई गई इस प्रक्रिया को देखकर यह दावा नहीं किया जा सकता कि हर बार इसी तरह कुल्फी आसानी से जम जाएगी। कुल्फी जमने के लिए पर्याप्त ठंडक और सही तापमान भी जरूरी होता है।

वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट
महिला के इस अनोखे जुगाड़ को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उसके दिमाग की तारीफ कर रहा है, तो कोई इस तरीके को देखकर हंस रहा है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "इतना दिमाग अगर हम लोग पढ़ाई में लगा लेते तो आज नासा में होते।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं असली 21वीं सदी का देसी जुगाड़। अब बिल भरने और फ्रिज खरीदने की भी जरूरत नहीं।" हालांकि, कई लोगों ने इस तरीके को खतरनाक भी बताया। उनका कहना है कि पंखे से बंधा टब अगर घूमते समय छूट गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में वीडियो में दिख रहे इस जुगाड़ को घर पर आजमाना बिल्कुल भी समझदारी नहीं होगी। फिलहाल, महिला का यह अनोखा तरीका इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed