फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman goes to eat at Five star hotel gets reprimanded by manager for sitting cross-legged Video goes Viral

Viral Video: बड़े होटल खाना खाने गई महिला, पालथी मारकर बैठी तो मैनेजर ने लगाई फटकार, चप्पल को लेकर भी हुई बहस

Thu, 23 Oct 2025 02:56 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 23 Oct 2025 02:56 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में महिला ने बताया कि वह अपनी मेहनत की कमाई से बड़ी उम्मीदों के साथ ताज होटल पहुंची थीं। उन्होंने सलवार-कुर्ती और कोल्हापुरी चप्पल पहनी हुई थी यानी एकदम नॉर्मल लुक में थीं।

विज्ञापन
Woman goes to eat at Five star hotel gets reprimanded by manager for sitting cross-legged Video goes Viral
ताज होटल में पालथी मारकर बैठी महिला - फोटो : एक्स@SharmaShradha

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें एक महिला ने देश के मशहूर ताज होटल के खिलाफ शिकायत की है। महिला का कहना है कि वह अपनी बहन को दिवाली पर डिनर कराने के लिए होटल गई थीं, लेकिन वहां उनके बैठने के तरीके और पहनावे को लेकर होटल मैनेजर ने आपत्ति जता दी। ये बात महिला को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने वहीं बैठकर पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे एक्स पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया और इंटरनेट पर लोगों के बीच एक नई बहस शुरू हो गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में महिला ने बताया कि वह अपनी मेहनत की कमाई से बड़ी उम्मीदों के साथ ताज होटल पहुंची थीं। उन्होंने सलवार-कुर्ती और कोल्हापुरी चप्पल पहनी हुई थी यानी एकदम नॉर्मल लुक में थीं। डिनर के दौरान जब उन्होंने कुर्सी पर पालथी मारकर बैठना शुरू किया तो होटल के मैनेजर उनके पास आए और कहा कि ऐसा करना यहां ठीक नहीं है।
विज्ञापन




पालथी मारकर बैठी महिला तो हुआ बवाल
महिला के मुताबिक मैनेजर ने उनसे कहा कि ताज एक फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट है, जहां बहुत अमीर और हाई-प्रोफाइल लोग आते हैं। इसलिए उन्हें प्रॉपर तरीके से पैर नीचे करके बैठना चाहिए और जूते या फुटवियर पहनने चाहिए। इस पर महिला ने जवाब दिया कि उन्होंने पहले से ही कोल्हापुरी चप्पल पहनी हुई है और उनका पहनावा भी बिलकुल मर्यादित है। फिर भी उनके बैठने के अंदाज पर आपत्ति क्यों की जा रही है?

वीडियो बनाते हुए भावुक हुई महिला
वीडियो में महिला काफी भावुक और गुस्से में नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, “मैं एक आम औरत हूं, जो अपनी मेहनत की कमाई से अपनी इज्जत के साथ ताज होटल में डिनर करने आई हूं। लेकिन मुझे सिर्फ इसलिए अपमानित किया गया क्योंकि मैंने पालथी मारकर बैठने की कोशिश की। क्या ये कोई गुनाह है?” इस महिला का नाम श्रद्धा शर्मा है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ताज होटल का रवैया बहुत भेदभावपूर्ण लगा। उनका कहना था कि ये क्लास और कल्चर का फर्क दिखाने की कोशिश है, जहां अमीरों के लिए एक नियम है और आम लोगों के लिए दूसरा। श्रद्धा ने वीडियो में कहा, “मैं रतन टाटा जी की बहुत इज्जत करती हूं। वे मेरी कंपनी में इन्वेस्टर भी हैं। लेकिन ताज होटल का बर्ताव देखकर दिल दुखी हो गया।”

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही श्रद्धा का वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा, लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई। कुछ लोगों ने श्रद्धा का समर्थन किया और कहा कि हर किसी को अपनी सुविधा के हिसाब से बैठने का हक है। उन्होंने होटल के रवैये को अंग्रेजियत बताया और कहा कि यह भारत है, जहां पालथी मारकर बैठना कोई असभ्यता नहीं बल्कि संस्कृति का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed