{"_id":"683aea33c26b5b520f08cb42","slug":"woman-did-so-much-makeup-on-her-grandson-that-even-machine-at-airport-could-not-recognize-him-video-viral-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: महिला ने पोता इतना मेकअप की एयरपोर्ट पर लगी मशीन भी नहीं पहचान पाई, फिर जो हुआ छूट जाएगी हंसी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: महिला ने पोता इतना मेकअप की एयरपोर्ट पर लगी मशीन भी नहीं पहचान पाई, फिर जो हुआ छूट जाएगी हंसी
Sat, 31 May 2025 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 31 May 2025 05:09 PM IST
सार
Viral Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एयरपोर्ट के सुरक्षा चेकपॉइंट पर अपनी बारी का इंतजार कर रही है। जैसे ही वह फेस रिकग्निशन मशीन के सामने जाती है, मशीन उसे पहचानने में असमर्थ रहती है क्योंकि उसका चेहरा पासपोर्ट की तस्वीर से मेल नहीं खा रहा था।
विज्ञापन
महिला को मेकअप करना पड़ा भारी
- फोटो : इंस्टाग्राम @naughtyworld
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो या तो लोगों को हंसी में डाल देता है या फिर चौंका देता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एक महिला को एयरपोर्ट पर पहचान संबंधी एक अलग दिक्कत का सामना करना पड़ा। दरअसल, महिला के चेहरे पर इतना भारी मेकअप था कि फेस रिकग्निशन मशीन उसका चेहरा पासपोर्ट की फोटो से पहचान ही नहीं पाई। हालांकि, बाद में उसे अपनी पहचान साबित करने के लिए मेकअप हटाना पड़ा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एयरपोर्ट के सुरक्षा चेकपॉइंट पर अपनी बारी का इंतजार कर रही है। जैसे ही वह फेस रिकग्निशन मशीन के सामने जाती है, मशीन उसे पहचानने में असमर्थ रहती है क्योंकि उसका चेहरा पासपोर्ट की तस्वीर से मेल नहीं खा रहा था। इसकी वजह महिला द्वारा किया गया गहरा और गाढ़ा मेकअप था, जिसने उसकी असल पहचान को ढक लिया था।
विज्ञापन
महिला को हटाना पड़ा पूरा मेकअप
सिक्योरिटी स्टाफ ने जब देखा कि मशीन चेहरे को नहीं पहचान रही है तो उन्होंने महिला से अनुरोध किया कि वह कुछ मेकअप हटाए, ताकि उसकी असली पहचान स्पष्ट हो सके। इसके बाद महिला मेकअप हटाती है और जैसे ही उसका चेहरा सामने आता है, वहां मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी हंसने लगते हैं। महिला इस पर नाराज हो जाती है और गुस्से में इधर-उधर हाथ-पैर मारने लगती है।
लोगों ने वीडियो को किया खूब शेयर
आपको बता दें कि यह घटना चीन के शंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की बताई गई है। वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि महिला ने ऐसा मेकअप किया हुआ था जैसा आमतौर पर दुल्हनों का होता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से साझा किया गया है और इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। साथ ही हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किया है।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “मेकअप का असर ऐसा कि मशीन तक धोखा खा गई।” वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, “मशीन ने तो सही पहचाना कि असली चेहरा कौन सा है, वरना इंसान भी कंफ्यूज हो जाते।” यह वीडियो जहां लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है, वहीं यह भी दिखा रहा है कि तकनीक के इस युग में भी मेकअप इतना प्रभावशाली हो सकता है कि वो डिजिटल पहचान को भी धोखा दे दे।

View this post on Instagram