फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Witch asked for a lift son saw her face and died the next moment father told the story of the graveyard

Viral News: चुड़ैल में मांगी लिफ्ट, बेटे ने देखा चेहरा अगले ही पल तोड़ा दम, पिता ने सुनाई कब्रिस्तान की कहानी

Sat, 02 Aug 2025 02:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 02 Aug 2025 02:24 PM IST
सार

Viral News: ये बात जुलाई की है। कीडगंज इलाके में रहने वाला 24 साल का युवक, जिसका नाम रुपेश था, एक शादी से लौट रहा था। वो स्कूटर से घर जा रहा था। रास्ते में कब्रिस्तान से थोड़ी दूर एक नकाब पहने लड़की ने उससे लिफ्ट मांगी। रुपेश ने उसे स्कूटर पर बैठा लिया।

विज्ञापन
Witch asked for a lift son saw her face and died the next moment father told the story of the graveyard
पिता ने सुनाई प्रयागराज के कब्रिस्तान की कहानी - फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रयागराज शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर बैरहना नाम की जगह है। यहां एक बहुत पुराना कब्रिस्तान है, जिसे लोग "गोरा कब्रिस्तान" कहते हैं। यह करीब 168 साल पुराना है। माना जाता है कि इसमें 600 से ज्यादा अंग्रेज अफसरों की कब्रें हैं। यह कब्रिस्तान अपनी खूबसूरत नक्काशी और डिजाइन के लिए बहुत मशहूर है। दिन में यहां लोग घूमने और देखने आते हैं, लेकिन शाम के 6 बजे के बाद यहां किसी को आने की इजाजत नहीं होती। सरकार ने खुद इस जगह की सुरक्षा का जिम्मा ले रखा है। इस जगह को शाम को बंद करने के पीछे एक डरावनी कहानी जुड़ी है, जो यहां के लोगों के बीच बहुत मशहूर है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


रुपेश ने देखा भूत?
ये बात जुलाई की है। कीडगंज इलाके में रहने वाला 24 साल का युवक, जिसका नाम रुपेश था, एक शादी से लौट रहा था। वो स्कूटर से घर जा रहा था। रास्ते में कब्रिस्तान से थोड़ी दूर एक नकाब पहने लड़की ने उससे लिफ्ट मांगी। रुपेश ने उसे स्कूटर पर बैठा लिया। जब वह लड़की कब्रिस्तान के पास उतरी तो जाते-जाते रुपेश ने उसका चेहरा देख लिया। घर आने के बाद रुपेश की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। उसके पिता मूलचंद का कहना है कि उसकी मौत साधारण नहीं थी, बल्कि उसका सीधा संबंध गोरा कब्रिस्तान से है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों के मुताबिक ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है। अब तक चार लोग ऐसी ही रहस्यमयी घटना के शिकार हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि रात के वक्त एक नकाबपोश औरत उस रास्ते पर दिखाई देती है। वह लिफ्ट मांगती है और जो भी उसे लिफ्ट देता है, उसे अपना चेहरा दिखाती है। इसके बाद वह इंसान बीमार हो जाता है और कुछ ही दिनों में उसकी मौत हो जाती है। कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं तो कुछ इसे किसी की चाल या मजाक भी कह रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन कोई पक्का सबूत नहीं मिला। बता दें कि अमर उजाला डिजिटल ने भी इस कहानी की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश अफसरों को भी दफनाया गया है
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाने वाले प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी का कहना है कि यह कब्रिस्तान ब्रिटिश जमाने का है और बहुत खास तरीके से बनाया गया है। यहां अंग्रेज अफसरों को महंगे कपड़े और गहनों के साथ दफनाया गया था। उनकी कब्रों पर कीमती धातुओं की प्लेटें लगी थीं। जब देश आजाद हुआ और लोगों को इसकी जानकारी हुई तो चोरों ने वो प्लेटें चुरा लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed