{"_id":"6870933aa75e990efd028211","slug":"wife-was-having-an-affair-with-the-landlord-when-the-husband-caught-her-he-got-this-threat-viral-news-2025-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: 'जो हो रहा है चुपचाप देखो', पत्नी कर रही थी मकान मालिक से अफेयर, पति ने पकड़ा तो मिली यह धमकी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: 'जो हो रहा है चुपचाप देखो', पत्नी कर रही थी मकान मालिक से अफेयर, पति ने पकड़ा तो मिली यह धमकी
Fri, 11 Jul 2025 09:59 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:59 AM IST
सार
Viral News: विवेक नाम के इस व्यक्ति ने बताया कि वह इंदौर के एक इलाके में पत्नी और बेटे के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोजाना काम पर बाहर चला जाता है, जबकि पत्नी घर पर ही रहती है। इस बीच उसकी पत्नी का मकान मालिक से अफेयर शुरू हो गया।
विज्ञापन
प्रतिकात्मत तस्वीर
- फोटो : freepik.com
विस्तार
इंदौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक पति ने थाने में पहुंचकर अपनी पत्नी के खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसकी पत्नी का उनके मकान मालिक से नाजायज रिश्ता चल रहा है और जब उसने इस पर आपत्ति जताई, तो पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसे ही घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर हुई खबर
विवेक नाम के इस व्यक्ति ने बताया कि वह इंदौर के एक इलाके में पत्नी और बेटे के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोजाना काम पर बाहर चला जाता है, जबकि पत्नी घर पर ही रहती है। इस बीच उसकी पत्नी का मकान मालिक से अफेयर शुरू हो गया। पहले तो उसे केवल शक हुआ, लेकिन एक दिन जब उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब विवेक ने पत्नी से इस बारे में पूछा और उसे समझाने की कोशिश की तो उसने उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। पत्नी ने कहा, "मुस्कान और सोनम रघुवंशी के केस याद हैं ना? अगर ज्यादा सवाल किए तो तुम्हारे 36 टुकड़े कर के नीले ड्रम में डाल दूंगी। किसी को कुछ पता भी नहीं चलेगा।"
पति ने की पुलिस में शिकायत
डरे हुए पति ने पुलिस को बताया कि अब उसे और उसके बेटे को अपनी जान का खतरा है। पत्नी दोनों को अक्सर धमकाती है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि वे दिनभर घर में बंद रहते हैं। कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। वह रात को भी छुप-छुपकर घर से निकलता है। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि या तो उसे सुरक्षा दी जाए या फिर उसकी पत्नी से अलग करवाया जाए। विवेक का कहना है कि देश में हाल ही में सामने आए मुस्कान और सोनम जैसे मामलों के बाद वह बुरी तरह डरा हुआ है और उसे डर है कि कहीं उसकी पत्नी भी उसे मौत के घाट न उतार दे। यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं तो कुछ पुरुषों के साथ हो रहे घरेलू शोषण को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।