फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Wife wanted to let her friend enter the house husband stopped the he was beaten up Video goes Viral

Viral Video: दोस्त को घर में घुसाना चाहती थी पत्नी, पति ने रोका तो सालों ने कर दी जीजा की ताबड़तोड़ पिटाई

Tue, 17 Jun 2025 11:32 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Jun 2025 11:32 AM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो की लंबाई करीब 2 मिनट 38 सेकंड है। वीडियो में 45वें सेकंड के बाद हमला शुरू होता है और लगभग 1 मिनट 57 सेकंड तक जारी रहता है। बताया गया है कि मार खाने वाला शख्स रिश्ते में हमलावरों का जीजा है।

विज्ञापन
Wife wanted to let her friend enter the house husband stopped the he was beaten up Video goes Viral
सालों ने जीजा को खूब पीटा - फोटो : एक्स@madanjournalist

विस्तार

भारतीय संस्कृति में दामाद को विशेष दर्जा दिया जाता है। पारंपरिक रीति-रिवाजों में विवाह के समय बेटी और दामाद के चरण छूने की रस्म भी निभाई जाती है। लेकिन हाल ही में, उत्तर प्रदेश के बागपत से सामने आई एक हैरान करने वाली घटना ने इन मान्यताओं को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ससुराल पक्ष ने अपने ही दामाद को बेरहमी से पीटा और इस पूरी घटना के पीछे खुद उसकी पत्नी का हाथ बताया जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह मामला बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र स्थित डौला गांव का है। यहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रात 11 बजकर 54 मिनट पर घटी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति गली से गुजर रहा था, तभी अचानक 3-4 लोग उस पर टूट पड़ते हैं और उसे बुरी तरह से मारना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सालों ने की जीजा की बेरहमी से पिटाई
इस वीडियो की लंबाई करीब 2 मिनट 38 सेकंड है। वीडियो में 45वें सेकंड के बाद हमला शुरू होता है और लगभग 1 मिनट 57 सेकंड तक जारी रहता है। बताया गया है कि मार खाने वाला शख्स रिश्ते में हमलावरों का जीजा है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह हमला दामाद की ओर से पत्नी के एक अनजान दोस्त को घर में आने से रोकने पर हुआ।

यह है पूरा मामला
दरअसल, दामाद ने जब अपनी पत्नी के किसी अजनबी पुरुष मित्र को घर में घुसने से रोका तो पत्नी ने यह बात अपने भाइयों को बता दी। इसके बाद तीनों साले मिलकर रात में दामाद पर टूट पड़े और उसे लहूलुहान कर डाला। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की हालत बेहद खराब हो जाती है और गली में उसकी चीखें सुनाई देती हैं। वीडियो के आखिरी हिस्से में हमलावर साले, घायल दामाद को जबरन अपने साथ ले जाते नजर आते हैं। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स द्वारा शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को लेकर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने ऐसी पत्नी को छोड़ने की सलाह दी है, जबकि कई लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने कमेंट किया, “जो पत्नी पिटवाए, उसे छोड़ देना चाहिए।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “इस वीडियो से क्या साबित करना चाह रहे हो, कुछ समझ नहीं आया।” लोगों का मानना है कि यह घटना न केवल रिश्तों की मर्यादा को सवालों के घेरे में लाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक निजी विवाद सोशल मीडिया पर सार्वजनिक चर्चा का विषय बन सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed